शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 636 अंक टूटा, निवेशकों को 1 दिन में ₹3 लाख करोड़ का हुआ घाटा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 4 जनवरी को चौतरफा बिकवाली के बीच गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 636.75 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 18,030 के स्तर पर बंद हुआ। सभी सेक्टर के इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 9:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गौरव रत्नपारखी ने कहा कि निफ्टी जब तक नीचे की तरफ 18,000 का लेवल ब्रेक नहीं करता तब तक ये फिर से 18,250-18,300 की ओर बढ़ सकता है

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 4 जनवरी को चौतरफा बिकवाली के बीच गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 636.75 अंक या करीब 1.04% फीसदी फिसलकर 60,657.45 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी (Nifty) 202.00 अंक या 1.11% फीसदी गिरकर 18,030.55 के स्तर पर बंद हुआ। सभी सेक्टर के इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। मेटल और रियल्टी सेक्टर में सबसे अधिक 2 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

आज निवेशकों को 3 लाख करोड़ का घाटा

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार 4 जनवरी को घटकर 281.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 3 जनवरी को 284.65 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 3.04 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर बढ़त के साथ हुए बंद


बाजार में गिरावट कितनी व्यापक थी, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 2 शेयर आज बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुए। इनमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और टीसीएस (TCS) का नाम शामिल है। मारुति सुजुकी जहां 0.22 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। वहीं टीसीएस में 0.10% की तेजी रही।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में आज 2023 की पहली गिरावट, जानें क्या रहा इसके पीछे का कारण

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के कुल 28 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) में 2.49% की सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors), विप्रो (Wipro), पावर ग्रिड (Power Grid) और इंफोसिस (Infosys) भी आज 1.78 फीसदी से लेकर 2.13 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,050 शेयर आज गिरावट के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज 3,627 शेयरों में कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,232 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,262 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 133 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।