Stock Market Closed: डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर आज स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद रहेगा। कमोडिटी मार्केट में भी कारोबार नहीं होगा लेकिन इवनिंग सेशन में गोल्ड, सिल्वर, क्रू़ड जैसी कमोडिटी की ट्रे़डिंग होगी। कमोडिटी मार्केट में इवनिंग सेशन में कारोबार की टाइमिंग 5:00 pm से 11:30/11:55 pm की है। वहीं मॉर्निंग सेशन जोकि आज कमोडिटी मार्केट के लिए बंद है, उसकी टाइमिंग 9:00 am से 5:00 pm है। अब इक्विटी मार्केट की बात करें तो अमेरिका और ईरान के बीच किसी समझौते पर न पहुंचने के चलते एक कारोबारी दिन पहले भारत समेत दुनिया के अधिकतर बाजारों में हाहाकार मचा रहा। आज तो घरेलू स्टॉक मार्केट बंद है लेकिन गिफ्ट निफ्टी 24 हजार के पार है और एशिया के बाकी बाजारों में भी काफी रौनक है। घरेलू स्टॉक मार्केट में अब 15 अप्रैल को सामान्य रूप से कारोबार शुरू होगा।
एक कारोबारी दिन पहले कैसी रही घरेलू स्टॉक मार्केट की स्थिति?
घरेलू स्टॉक मार्केट में एक कारोबारी दिन बिकवाली का जोरदार दबाव रहा। सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 14 अप्रैल को रेड जोन में बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप भी बिकवाली का दबाव रहा। ओवरऑल बात करें तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो 13 अप्रैल को सेंसेक्स 702.68 प्वाइंट्स यानी 0.91% की गिरावट के साथ 76,847.57 और निफ्टी 50 भी 0.86% यानी 207.95 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,842.65 पर बंद हुआ।
अभी क्या है एशियाई मार्केट का हाल?
अमेरिकी स्टॉक मार्केट में नास्डाक (Nasdaq) और एसएंडपी 500 (S&P 500) 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ ओवरनाइट बंद हुए। हालांकि यूरोपीय मार्केट में हल्का दबाव दिखा। वहीं एशियाई मार्केट की बात करें तो आज इनमें काफी रौनक है। जापान का निक्केई फिलहाल 2.39% की बढ़त के साथ 57,886.00, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 0.47% के उछाल के साथ 5007.65, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 0.89% के उछाल के साथ 25,890.00. ताइवान का ताइवान वेटेड 1.63% की बढ़त के साथ 36,044.25, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.24% के उछाल के साथ 6002.93, इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 1.81% के उछाल के साथ 7638.52 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.46% की बढ़त के साथ 4006.89 पर है। गिफ्ट निफ्टी भी फिलहाल 0.75% की बढ़त के साथ 24058.00 पर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।