Get App

Stock Market: आज बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगा कारोबार, शाम 5 बजे खुलेगा MCX

Share Market Closed Today: भारतीय शेयर बाजार आज गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) के मौके पर आज पर बंद रहेंगे। बुधवार, 5 नवंबर 2025 को बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में ट्रेडिंग नहीं होगी

Edited By: Sheetalअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 7:05 AM
Stock Market: आज बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगा कारोबार, शाम 5 बजे खुलेगा MCX
Share Market Closed Today: भारतीय शेयर बाजार आज गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) के मौके पर आज पर बंद रहेंगे।

Share Market Closed Today: भारतीय शेयर बाजार आज गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) के मौके पर आज पर बंद रहेंगे। बुधवार 5 नवंबर 2025 को बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में ट्रेडिंग नहीं होगी, क्योंकि यह दिन देशभर में सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। एक्सचेंजों के जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार यह नवंबर महीने का इकलौता मार्केट हॉलिडे है।

MCX में 5 बजे से होगी ट्रेडिंग

गुरुपूरब के मौके पर देशभर में श्रद्धालु गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन और लंगर का आयोजन कर रहे हैं। वहीं, कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) में आज सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद रहेगी, लेकिन शाम 5 बजे से एक्सचेंज में कारोबार फिर शुरू हो जाएगा। शेयर बाजारों में अब सामान्य कारोबार कल गुरुवार 6 नवंबर से दोबारा शुरू होगा।

साल की दूसरी आखिरी छुट्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें