Stock Market Closing Bell: वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश होने के एक दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज रेड जोन में बंद हुए हैं। शुरुआती गिरावट के बाद आज मार्केट ने काफी संभलने की कोशिश की और रेड जेन से यह ग्रीन जोन में पहुंचा लेकिन दिन के आखिरी में ये गिरकर बंद हुए। हालांकि शुरुआती दबावों से उबरते हुए मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में जबरदस्त खरीदारी का माहौल लौटा। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.93 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.93 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 102.57 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 80,502.08 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 21.65 प्वाइंट्स यानी 0.62 फीसदी की फिसलन के साथ 24509.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 80,100.65 और निफ्टी 24,362.30 तक टूट गया था। सेक्टरवाइज बात करें तो दिन के आखिरी में सिर्फ एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, रियल्टी और ऑयल एंड गैस के ही निफ्टी इंडेक्स फिसलकर बंद हुए हैं। वहीं ऑटो, मेटल, फार्मा के इंडेक्स 1-1 फीसदी से अधिक मजबूत हुए है।
निवेशकों की दौलत में 1.93 लाख करोड़ रुपये का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,46,38,826.75 करोड़ रुपये था। आज यानी 22 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,48,32,227.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,93,400.75 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
Sensex के 14 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 14 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक में आई। वहीं दूसरी तरफ कोटक बैंक, रिलायंस और आईटीसी में सबसे तेज गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
174 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4152 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2190 शेयर मजबूत हुए तो 1822 में गिरावट रही और 140 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 174 शेयर एक साल के हाई और 42 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 343 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 323 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।