Get App

शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव से निवेशकों को आज ₹50,000 करोड़ का घाटा, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट हुए बंद

Share Market Close: भारी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार 11 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स जहां 9.98 अंक गिरकर 60,105.50 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी फिसलकर 17,895.70 के स्तर पर आ गया। इस उठा-पटक भरे कारोबार के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 11, 2023 पर 8:28 PM
शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव से निवेशकों को आज ₹50,000 करोड़ का घाटा, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट हुए बंद
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 280.30 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार 11 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 9.98 अंक या 0.017% गिरकर 60,105.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 18.45 अंक या 0.10% फिसलकर 17,895.70 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मेटल शेयरों में जहां उछाल देखी गई। वहीं एफएमसीजी, फार्मा और ऑटो शेयर के इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। BSE मिडकैप इंडेक्स भी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इस उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

निवेशकों को ₹52 हजार करोड़ का नुकसान

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार 11 जनवरी को घटकर 280.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 10 जनवरी 280.82 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 52 हजार करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में आज रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे अधिक 1.70 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), टीसीएस (TCS) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में सबसे अधिक उछाल देखने को मिली और ये करीब 1.22% से लेकर 1.58% की उछाल के साथ बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें