Stock News: तीन दिन में ही 38% चढ़ गए शेयर, इतनी तेज उछाल पर देनी पड़ गई सफाई, इस ऑटो पार्ट कंपनी में आपने लगाए हैं पैसे?

Stock News: कुछ स्टॉक्स ऐसे होते हैं जिनकी तेजी पर भी कंपनी को सफाई देनी पड़ जाती है कि इसमें इतनी उछाल क्यों हो है। ऐसी ही एक कंपनी है स्टर्लिंग टूल्स (Sterling Tools)। हाई टेंसाइल कोल्ड फॉर्ज्ड फास्टनर्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयर आज 20 फीसदी के उछाल के साथ 351.25 रुपये के भाव ((Sterling Tools Share Price) पर पहुंच गए। यह चार साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 2:49 PM
Story continues below Advertisement
शेयरों के वॉल्यूम में उछाल को लेकर Sterling Tools ने सफाई दी है कि यह पूरी तरह बाजार के हिसाब से है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock News: कुछ स्टॉक्स ऐसे होते हैं जिनकी तेजी पर भी कंपनी को सफाई देनी पड़ जाती है कि इसमें इतनी उछाल क्यों हो है। ऐसी ही एक कंपनी है स्टर्लिंग टूल्स (Sterling Tools)। हाई टेंसाइल कोल्ड फॉर्ज्ड फास्टनर्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयर आज 11 जनवरी को 20 फीसदी के उछाल के साथ 351.25 रुपये के भाव (Sterling Tools Share Price) पर पहुंच गए। यह चार साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। महज तीन दिनों में यह करीब 38 फीसदी मजबूत हुआ है। इसे लेकर कंपनी की सफाई पेश करनी पड़ी है। पिछले आठ महीने में यह 203 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पिछले साल 12 मई 2022 को यह 116.05 रुपये के भाव पर था।

    क्या सफाई दी Sterling Tools ने

    शेयरों के वॉल्यूम में उछाल को लेकर कंपनी ने सफाई दी है कि यह पूरी तरह बाजार के हिसाब से है। कंपनी का कहना है कि इसके शेयरों की खरीद-बिक्री में जो उछाल दिख रही है, उस पर कंपनी का कोई नियंत्रण नहीं है बल्कि यह पूरी तरह से बाजार के हिसाब से ही है।


    Bharti Airtel Share Price: दो दिन में 8% टूट गए शेयर, खरीदने का मौका या अभी रुके रहें, ये है एक्सपर्ट की राय

    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    स्टर्लिंग टूल्स गाड़ियों की फास्टनर बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मोटर कंट्रोल यूनिट (MCU) सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में यह शुमार है। एमसीयू किसी ईवी का अहम पार्ट होता है और इसमें पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर कंट्रोल एल्गोरिदम और फर्मवेयर एक्सपर्टाइज के कांबिनेशन की जरूरत पड़ती है। ईवी कारोबार कंपनी के लिए कितना अहम है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि इसका 17 फीसदी रेवेन्यू ईवी सेग्मेंट से आता है।

    कंपनी के मैनेजमेंट का मानना है कि फास्टनर बिजनेस इंडस्ट्री के मुकाबले ज्यादा तेज बढ़ेगा। अप्रैल-सितंबर 2022 में फास्टनर्स कारोबार सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़ा और इसकी बिक्री रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। इसके अलावा कंपनी ने एल्टीग्रीन में भी निवेश किया है जिसका असर कंपनी पर पॉजिटिव दिखने की उम्मीद है। पिछले साल फरवरी में Altigreen में रिलायंस न्यू एनर्जी ने भी निवेश किया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।