Stock Market Closed: गुरुनानक जयंती के मौके पर आज इक्विटी मार्केट में कारोबार बंद रहेगा। हालांकि कमोडिटी मार्केट में इवनिंग सेशन खुला रहेगा। इक्विटी मार्केट में अब अगले हफ्ते सोमवार 18 नवंबर 2024 को कारोबार शुरु होगा। हालांकि अगले हफ्ते एक और दिन स्टॉक मार्केट बंद रहने वाला है और वह भी बुधवार 20 नवंबर को। 20 नवंबर को स्टॉक मार्केट इसलिए बंद रहेगा क्योंकि उस दिन महाराष्ट्र में अगली विधानसभा के लिए मतदान होने हैं। 20 नवंबर को भी कमोडिटी मार्केट में कारोबार मॉर्निंग सेशन में ही बंद रहेगा और इवनिंग सेशन यानी शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 pm तक खुला रहेगा।
