सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी 10 और 20 DEMA के नीचे बंद हुआ। निफ्टी ने एक बार फिर से निचले स्तरों पर बंद होना शुरू कर दिया है। अब यह साफ है कि बड़े ट्रेंड ने फिर से कब्जा कर लिया है। इसमें खतरा है कि निफ्टी हाल के निचले स्तर 22,800 तोड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो 22,000 की तरफ जाने का मूव फिर शुरू हो सकता है। 2,000 की तरफ बढ़े तो लार्जकैप और मेगाकैप में बड़ा मौका होगा। लगातार राय रही है कि हर रैली में मिडकैप और स्मॉलकैप से बाहर निकलें।
