Stock Market Crash: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि जैसा कि उम्मीद थी, कल निफ्टी ने एक बार फिर 22,800 का स्तर बचा लिया। लेकिन हाल के ट्रेंड को देखकर भरोसा नहीं आ रहा है। हो सकता है, एक बार के लिए 23,200-23,300 तक रिकवरी आ जाए। लेकिन जहां भी रैली फेल होगी, वहां से वापस बड़ी बिकवाली का खतरा होगा। अगर 22,800 स्तर टूट गया तो 22,000 तक का रास्ता खुल जाएगा। कल मिडकैप और स्मॉलकैप में शानदार रिकवरी रही। कल DIIs ने बाजार को संभालने में काफी मेहनत की। FIIs ने फिर से कैश में करीब `5,000 Cr की बिकवाली की। लेकिन FIIs की इंडेक्स फ्यूचर्स में बिकवाली काफी कम थी। कल स्टॉक फ्यूचर्स में FIIs ने काफी खरीदारी की। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है, तो volatility के लिए तैयार रहिए।
