Share Market Today: दलाल स्ट्रीट पर बुल्स की वापसी, सेंसेक्स 900 अंक उछला, निवेशकों ने ₹6 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 5 मार्च को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 900 अंक या 1.14 प्रतिशत की उछाल के साथ 80,015 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 285 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,765.90 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया।

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 5 मार्च को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 900 अंक या 1.14 प्रतिशत की उछाल के साथ 80,015 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 285 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,765.90 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया।

इस कारण चढ़ा बाजार खासतौर पर आखिरी घंटे में बाजार में जबरदस्त तेजी आई। स्काई न्यूज अरबिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा कि अगर अमेरिका कोई संतोषजनक वैकल्पिक प्रस्ताव देता है, तो ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ने के लिए तैयार है। इस खबर के आते ही शेयर बाजार में तेजी आ गई और सेंसेक्स तेजी से ऊपर चढ़ गया। इस कारण चढ़ा बाजार
खासतौर पर आखिरी घंटे में बाजार में जबरदस्त तेजी आई। स्काई न्यूज अरबिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा कि अगर अमेरिका कोई संतोषजनक वैकल्पिक प्रस्ताव देता है, तो ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ने के लिए तैयार है। इस खबर के आते ही शेयर बाजार में तेजी आ गई और सेंसेक्स तेजी से ऊपर चढ़ गया।

आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी मेटल, पावर, डिफेंस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, यूटिलिटी और इंडस्ट्रियल शेयरों में देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में भी करीब 1.5% की तेजी रही। आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी मेटल, पावर, डिफेंस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, यूटिलिटी और इंडस्ट्रियल शेयरों में देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में भी करीब 1.5% की तेजी रही।

निवेशकों ने ₹5.80 लाख करोड़ कमाए बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 452.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 447.18 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। निवेशकों ने ₹5.80 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 452.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 447.18 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 4.51 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो (L&T),  एनटीपीसी (NTPC), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) के शेयर 2.98 फीसदी से लेकर 3.88 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 4.51 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो (L&T), एनटीपीसी (NTPC), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) के शेयर 2.98 फीसदी से लेकर 3.88 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, एचसीएल टेक (HCL Tech), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)  के शेयरों में 0.27 फीसदी से लेकर 0.56 फीसदी तक की गिरावट रही। सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, एचसीएल टेक (HCL Tech), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 0.27 फीसदी से लेकर 0.56 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं- सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,397 शेयरों में हुआ कारोबार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,397 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,801 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,456 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 140 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 66 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 381 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ। 4,397 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,397 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,801 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,456 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 140 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 66 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 381 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है। डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।