Get App

हल्की बढ़त गंवाते हुए Sensex गहरा लाल बंद, एक सेक्टर की रौनक से निवेशकों की दौलत में गिरावट सीमित

Sensex-Nifty closes red: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुरुआती हल्की बढ़त को गंवाते हुए लाल बंद हुए। ऑटो और आईटी सेक्टर ने मार्केट पर तगड़ा दबाव बनाया और इसमें पीएसयू बैंक ने भी सपोर्ट किया। इसके बावजूद निवेशकों की दौलत में हल्का बदलाव हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 4:10 PM
हल्की बढ़त गंवाते हुए Sensex गहरा लाल बंद, एक सेक्टर की रौनक से निवेशकों की दौलत में गिरावट सीमित
Sensex-Nifty closes red: शुरुआती हल्की बढ़त गंवाते हुए सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल बंद हुए।

Sensex-Nifty Closes Red: ऊपरी लेवल पर मुनाफावसूली, आईटी-ऑटो शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली और India VIX में करीब 4% के तेज उछाल ने मार्केट को ऐसा तोड़ा कि घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे से लाल हो गए। सेंसेक्स इंट्रा-डे हाई से 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 24200 के पार जाकर फिर 24000 के नीचे तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी ऐसा दबाव दिखा और स्मॉलकैप में तो अधिक। निफ्डी मिडकैप 100 आज आधे फीसदी से थोड़ी कम गिरावट के साथ बंद हुआ तो दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक फिसलन रही।

सेक्टरवाइज मार्केट को आज फार्मा शेयरों ने सपोर्ट करने की काफी कोशिश की लेकिन इसका निफ्टी इंडेक्स निफ्टी फार्मा भी करीब आधी बढ़त गंवाते हुए 1% से थोड़ी अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ। मार्केट को आज ऑटो और आईटी सेक्टर ने तगड़ा शॉक दिया और इसमें पीएसयू बैंक ने भी साथ दिया। निफ्टी ऑटो आज 2% से अधिक और निफ्टी आईटी 1% से अधिक तो निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 1% कमजोर हुआ।

ओवरऑल बिकवाली के इस माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹72 हजार करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹72 हजार करोड़ कम हो गई। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 372.10 प्वाइंट्स यानी 0.48% की गिरावट के साथ 76,728.37 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 109.75 प्वाइंट्स यानी 0.46% की फिसलन के साथ 23,946.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 152.32 प्वाइंट्स चढ़कर 77,252.78 तक पहुंचा था जिससे यह 631.03 प्वाइंट्स टूटकर तक 76,621.75 आ गया तो निफ्टी भी 64.00 प्वाइंट्स उछलकर 24,120.00 तक जाने के बाद वहां से 195.45 प्वाइंट्स गिरकर 23,924.55 तक आ गया।

निवेशकों के ₹72 हजार करोड़ स्वाहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें