डूबे निवेशकों के ₹3 लाख करोड़, Sensex लगातार चौथे दिन लाल, Nifty टूटकर 23870 पर बंद, इन सेक्टर्स ने बनाया दबाव

Stock Market Crash: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार चौथे दिन कमजोर हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में काफी दबाव दिखा। दो सेक्टर्स के भारी दबाव में आज निवेशकों की दौलत में ओवरऑल ₹3 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई। चेक करें आज मार्केट की ओवरऑल स्थिति

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 4:14 PM
Sensex-Nifty closes red: लगातार चौथे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

Stock Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आंच में ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल उछलकर $98 के पार गया तो आज लगातार चौथे कारोबारी दिन मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 50 भी फिसलकर 23800 के काफी करीब आ गया था। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में काफी दबाव दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 1-1% टूटकर बंद हुआ।

सेक्टरवाइज आज ऑटो सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि दूसरी तरफ पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर की हाहाकार ने मार्केट को तोड़ दिया। निफ्टी रियल्टी आज डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी पीएसयू बैंक 1% कमजोर हुआ। मेटल और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स भी आधे फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए। बिकवाली के इस माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 363.66 प्वाइंट्स यानी 0.47% की कमजोरी के साथ 76,391.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 126.65 प्वाइंट्स यानी 0.53% की फिसलन के साथ 23,869.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 603.07 प्वाइंट्स टूटकर 76,151.98 और निफ्टी 189.00 प्वाइंट्स गिरकर 23,807.20 तक आ गया था।


निवेशकों के ₹3.02 लाख करोड़ स्वाहा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,79,87,102.05 करोड़ था। आज यानी 23 जुलाई 2026 को यह घटकर ₹4,76,87,980.56करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹302,485.94 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 11 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से आज सिर्फ 11 ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज एमएंडएम, टीसीएस और जोमैटो की एटर्नल में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और इंडिगो में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 122

96 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4391 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1637 शेयर आज मजबूत हुए तो 2585 में गिरावट रही जबकि 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 96 शेयर एक साल के हाई और 96 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 7 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 123

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

US-Iran War Update: 'जहां चाहेंगे, वहीं करेंगे हमला...'; ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने अमेरिका को दी धमकी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।