Stock Market Crash: Sensex में 450 अंकों की गिरावट, 5 सेकंड में ही ₹2 लाख करोड़ साफ, Nifty आया 23250 के नीचे

Stock Market Rally: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की कमजोर शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई। जानिए मार्केट को आज सबसे अधिक सपोर्ट किन सेक्टर्स से मिला और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 1 जून को सेंसेक्स (Sensex) 508.40 प्वाइंट्स यानी 0.68% की गिरावट के साथ 74,267.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 165.15 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 23,382.60 पर बंद हुआ था। आज इनकी कमजोर शुरुआत हुई है।

Stock Market Crash: अधिकतर एशियाई बाजारों से बिकवाली के दबाव के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज कमजोर शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 450 प्वाइंट्स फिसल गया तो निफ्टी भी 23250 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स दबाव में हैं। निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी की गिरावट है। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी सेक्टर मार्केट को ऊपर खींचने की कोशिश कर रहा जिसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन बाकी सेक्टर्स की गिरावट ने दबाव बनाया हुआ है। ओवरऑल इस दबाव में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹2 लाख करोड़ से अधिक घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:15 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 393.83 प्वाइंट्स यानी 0.53% की फिसलन के साथ 73,873.51 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 122.20 प्वाइंट्स यानी 0.52% की गिरावट के साथ 23,260.40 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 452.22 प्वाइंट्स गिरकर 73,815.12 और निफ्टी 153.45 प्वाइंट्स फिसलकर 23,229.15 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 1 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,59,72,323.038 करोड़ था। आज यानी 02 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,57,69,707.93 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹2,02,615.108 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex का 18 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ चार स्टॉक्स- इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक ही फिलहाल ग्रीन जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस, जोमैटो की एटर्नल और बीईएल में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 21

37 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर फिलहाल 2154 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 841 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1134 में गिरावट का रुझान है और 179 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 37 शेयर एक साल के हाई और 35 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 54 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 63 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 21

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

आज इंट्रा-डे में इन स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल की गुंजाइश 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।