Stock market crash : ईरान और अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच भारतीय बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 360 अंकों से ज्यादा गिरकर 25450 के करीब बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 500 अंक से ज्यादा गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी कमजोर नजर आ रहे हैं। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। रियल्टी शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली हुई है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब दो फीसदी फिसला है। वहीं कैपिटल गु्ड्स,कैपिटल मार्केट और ऑटो शेयर भी एक फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। रियल्टी में लोढ़ा 4 फीसदी फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल रहा। साथ ही NBFCs, डिफेंस और तेल-गैस शेयर भी गिरे हैं।
