Stock Market Crash: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि एक बात हमेशा याद रखिए, मार्केट के ट्रेंड का सम्मान कीजिए। परसों निफ्टी ने बता दिया था कि वो बड़ी गिरावट के लिए तैयार है। आप जो मर्जी स्ट्रैटजी बनाइए, आखिर में वो कीजिए जो मार्केट कहता है। अगर आप अपने नजरिए से अड़े रहेंगे तो बाजार आपको रुलाएगा। बाजार में पैसा शॉर्ट कर के भी बन सकता है। FIIs ने शॉर्ट में 3 महीनों में जबरदस्त पैसा बनाया है। कल भी खुलते ही बेचने की रणनीति में शानदार पैसा बनाया। पोर्टफोलियोज में जबरदस्त गिरावट है लेकिन मिडकैप में बॉटम बनने का कोई संकेत नहीं। चुनिंदा लार्जकैप और मेगाकैप में खरीदारी के मौके हैं।
