सरकारी बैंकों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। CITI के डबल अपग्रेड से SBI करीब 3 फीसदी उछला है। साथ ही यूनियन बैंक, इंडियन बैंक में भी रौनक देखने को मिल रही है। ऑटो सेक्टर में आज सबसे ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.5 परसेंट से ज्यादा फिसला । बजाज ऑटो, हीरो मोटो और सोना कॉमस्टार 3 से 4% फिसले। साथ ही IT, FMCG और फार्मा में भी दबाव रहा। वहीं दूसरी तरफ कच्चे तेल में दबाव से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में रौनक देखने को मिली। HPCL का शेयर 4% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही साथ ही IOC और BPCL भी 2% से ज्यादा ऊपर नजर आ रहा है।
वहीं आज डिफेंस रेलवे शेयरों में जोरदार तेजी रही। BEL करीब 3 परसेंट उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। साथ ही BDL, HAL और GRSE में 3 से 5 परसेंट का उछाल देखने को मिला। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच डिफेंस सहयोग बढ़ने से जोश रहा। आज NCC और CESC के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने कंस्ट्रक्शन के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने NCC पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने कहा कि OI 4% बढ़ा, शेयर में फ्रेश खरीदारी । घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी रही। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 185-188 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने पावर जनरेशन के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने POLYCAB के स्टॉक पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के शेयर में 140-142 तक के लक्ष्य दिए है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की शेयर में खरीदारी रही है। शेयर का OI 3% बढ़ा है। शेयर में ताजा खरीदारी रही।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।