निचले स्तरों से हल्की रिकवरी के बावजूद निफ्टी आधा परसेंट नीचे ट्रेड कर रहा है और 21600 के नीचे आया। HDFC बैंक, इंफोसिस, TCS ने दबाव बनाया । निफ्टी बैंक में करीब 40 अंकों की कमजोरी देखने को मिल रही है, लेकिन मिडकैप में शानदार आउटपरफॉर्मेंस जारी है। इस बीच नैस्डेक में कमजोरी से IT सेक्टर पर दबाव बना । निफ्टी IT इंडेक्स 2% नीचे आया। इंफोसिस, TCS, विप्रो में 2% की गिरावट रही। एम्फासिस, LTIMINDTREE, परसिस्टेंट जैसे मिडकैप में भी कमजोरी देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ 8 दिनों की तेजी के बाद मेटल शेयर भी आज दबाव में नजर आ रहा। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली। JSW STEEL, HINDALCO, SAIL 3 परसेंट से ज्यादा नीचे आया। दूसरे मेटल शेयरों की भी चमक उड़ी है। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को HDFC BANK और GMR INFRA के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में अपने क्लाइंट्स को दांव लगाने को कहा। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स के गेल में जोरदार बिकवाली करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचों और कल खरीदने की राय है। डीलर्स का कहना है कि FIIs ने बैंक शेयरों में बिकवाली की है। डीलर्स को इस स्टॉक में `1640-1650 रुपये के लक्ष्य मिलने की उम्मीद है।
वहीं दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने GMR INFRA स्टॉक्स में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने कहा कि HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स को इस स्टॉक में 90-95 रुपये के टारगेट दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)