Stock Market: बाजार के स्थिर होने के बाद करें ट्रेड का फैसला, निफ्टी के लिए 22693-22764 का लेवल होगा अहम

वीरेंद्र ने कहा कि बाजार के स्थिर होने के बाद कोई फैसला करेंगे, लेकिन निफ्टी में 22693-22764 की बाधा पार हुई तो 10-20 DEMA संभव है। 10 और 20 DEMA यानी 22843-22906 पार हुआ तो 23035 का लेवल भी संभव है। गैप-अप के बाद 22577-22532 नया पहला बेस होगा

अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 8:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दरों में कटौती के बाद बैंक निफ्टी की चाल निराशाजनक रही। इस तरह के गैप-अप पर कोई भी टिप्पणी करना मुश्किल है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 22693-22764 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22843-22916/23035 पर है। वहीं पहला बेस 22532-22377 पर है जबकि बड़ा बेस 22267-22134/22040 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि टैरिफ पॉलिसी पर ट्रंप का यू-टर्न लिया और 90 दिनों की रोक लगाई। लेकिन कल डाओ में जोरदार गिरावट नजर आई। FIIs की तगड़ी बिकवाली, 1.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट शॉर्ट देखने को मिला। FIIs शॉर्ट कवरिंग पर ऊपर का मोमेंटम निर्भर करेगा। बड़े गैप-अप पर कोई टिप्पणी करना संभव नहीं है।

वीरेंद्र ने कहा कि बाजार के स्थिर होने के बाद कोई फैसला करेंगे, लेकिन निफ्टी में 22693-22764 की बाधा पार हुई तो 10-20 DEMA संभव है। 10 और 20 DEMA यानी 22843-22906 पार हुआ तो 23035 का लेवल भी संभव है। गैप-अप के बाद 22577-22532 नया पहला बेस होगा। अगर पहले बेस के नीचे फिसले तो 22267/22134 से इनकार नहीं। शॉर्ट कवरिंग वाले शेयरों पर फोकस रखना बेहतर होगा। मेटल/IT/केमिकल और थोड़ी ऑटो शेयरों में कवरिंग मुमकिन है।


बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 50891-51190 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51362-51519/51634 पर है। वहीं पहला बेस 50400-50171 पर है जबकि बड़ा बेस 50066-49666/49810 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दरों में कटौती के बाद बैंक निफ्टी की चाल निराशाजनक रही। इस तरह के गैप-अप पर कोई भी टिप्पणी करना मुश्किल है। गैप-अप के बाद बैंक निफ्टी को मजबूती दिखानी होगी। बैंकिंग शेयरों में शॉर्ट्स नहीं हैं,जिनकी कवरिंग से मोमेंटम आता है। 51000 कॉल राइटर्स का बड़ा जोन, पार हुआ तो मजबूती बढ़ेगी।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।