सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार, 14 अगस्त को गिरावट है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। वहीं कच्चे तेल के भाव में तेजी भी एक वजह है। सेंसेक्स की ओपनिंग लाल निशान में हुई। फिर यह पिछले बंद भाव से 395.66 अंक टूटकर 77,684.37 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 99 अंक तक टूटकर 24,296.80 के लो तक गया।
