Share Market में 4 दिनों के बाद गिरावट, रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सेंसेक्स, फिर भी ₹83,000 करोड़ के मुनाफे में रहे निवेशक

Share Market Today: शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज 28 जून को टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन के कारोबार में नया रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। हालांकि बाद में यह फिसलकर लाल निशान में बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी रही, जिसके चलते निवेशक आज भी बाजार से करीब 83,000 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहे

अपडेटेड Jun 28, 2024 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 439.24 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज 28 जून को टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन के कारोबार में नया रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। हालांकि बाद में यह फिसलकर लाल निशान में बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी रही, जिसके चलते निवेशक आज भी बाजार से करीब 83,000 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.41 और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस, एनर्जी और फार्मा शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग और टेलीकॉम शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 210.45 अंक या 0.27% की गिरावट के साथ 79,032.73 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 79,671.58 का नया उच्च स्तर छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 33.90 अंक या 0.14% बढ़कर 24,010.60 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने भी 24,174 का नया आलटाइम हाई बनाया।

निवेशकों ने ₹83,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 28 जून को बढ़कर 439.24 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 27 जून को 438.41 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 83,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 83,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में सबसे अधिक 2.31 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), एशियन पेंट्स (Asian Paints), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.62% से लेकर 1.86 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 2.55 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर क्रमश: 1.41% से लेकर 2.05% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex5

2,187 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,012 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,187 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,716 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 109 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 267 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 21 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex5f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- एक साल में 150% चढ़ा पाइप कंपनी का शेयर, आगे आ सकती है और 27% तेजी; ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।