Get App

Stock Market Gain: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 427 अंक चढ़कर बंद; निवेशकों की दौलत ₹47254 करोड़ बढ़ी

Stock Market Gain: निफ्टी पर अदाणी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर HCL टेक, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, ONGC और कोल इंडिया टॉप लूजर्स रहे

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 4:30 PM
Stock Market Gain: बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 427 अंक चढ़कर बंद; निवेशकों की दौलत ₹47254 करोड़ बढ़ी
दिन में सेंसेक्स पिछले क्लोजिंग प्राइस से 793 अंक तक उछला।

भारतीय शेयर बाजारों में 17 नवंबर को लगातार दूसरे कारोबारी दिन अच्छी तेजी रही। सेंसेक्स 427.40 अंकों की बढ़त के साथ 82,532.19 पर और निफ्टी 96.30 अंक चढ़कर 25,387.40 पर बंद हुआ। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 47,254 करोड़ रुपये बढ़ गया। दिन में सेंसेक्स पिछले क्लोजिंग प्राइस से 793 अंक तक उछला और 82,897.49 के हाई तक गया। निफ्टी ने भी पिछले बंद भाव से 210 अंकों तक की बढ़त देखी और यह 25,501.35 के हाई तक गया।

सोमवार, 16 नवंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 510.09 लाख करोड़ रुपये था। मंगलवार को मार्केट बंद होने के बाद यह 510.56 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 47,254 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी।

निफ्टी पर अदाणी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर HCL टेक, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, ONGC और कोल इंडिया टॉप लूजर्स रहे। बैंक निफ्टी 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,200 के पार चला गया। दिन में इसने 62,400 का मार्क भी क्रॉस कर लिया था। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में एफएमसीजी, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल्स इंडेक्स लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा 2 प्रतिशत की तेजी PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स में देखने को मिली।

एक दिन पहले कैसी रही थी चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें