शेयर बाजार में 30 अक्टूबर को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही। IT कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीद और टाटा समूह की ट्रेंट के बेहतर नतीजों के बाद निवेशकों की ओर से अच्छी मांग दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की। उसके बाद दिन में सेंसेक्स पिछले क्लोजिंग प्राइस से 591.55 अंक तक उछला और 74,742.59 के हाई तक गया। निफ्टी भी पिछले बंद भाव से 181.35 अंक तक चढ़कर 23,118.10 के हाई तक गया।
