Get App

Stock Market Gain: लगातार दूसरे दिन हरियाली, सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर बंद; फिर भी निवेशकों ने गंवाए ₹4 लाख करोड़

Stock Market Gain: एक दिन पहले गुरुवार को सेंसेक्स 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ और निफ्टी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे मजबूत होकर बंद हुआ

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 4:29 PM
Stock Market Gain: लगातार दूसरे दिन हरियाली, सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर बंद; फिर भी निवेशकों ने गंवाए ₹4 लाख करोड़
दिन में सेंसेक्स ने पिछले क्लोजिंग प्राइस से 591.55 अंकों तक की तेजी देखी।

भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 308.49 अंकों की बढ़त के साथ 74,459.53 पर और निफ्टी 116.35 अंकों की बढ़त के साथ 23,053.10 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी के बावजूद BSE पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 4 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दिखी। दिन में सेंसेक्स ने पिछले क्लोजिंग प्राइस से 591.55 अंकों तक की तेजी देखी और 74,742.59 के हाई तक गया।

इसी तरह निफ्टी भी पिछले बंद भाव से 181.35 अंक तक चढ़कर 23,118.10 के हाई तक गया। IT कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीद और टाटा समूह की ट्रेंट के बेहतर नतीजों के बाद निवेशकों की ओर से अच्छी मांग देखने को मिली। 29 अक्टूबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 478.34 लाख करोड़ रुपये था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद यह 474.33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 4.01 लाख करोड़ रुपये की कमी।

निफ्टी पर IT इंडेक्स 2.32 प्रतिशत और फार्मा इंडेक्स 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी पर ट्रेंट, इंडिगो, इंफोसिस, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और अदाणी पोर्ट्स टॉप लूजर्स रहे।

गुरुवार को कैसी रही थी बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें