Stock market holiday: इस हफ्ते चार ही दिन खुलेगा शेयर बाजार, जानिए किस दिन रहेगी छुट्टी

Stock market holiday: इस हफ्ते शेयर बाजार सिर्फ 4 दिन खुलेगा। जानिए किस दिन बाजार बंद रहेगा और क्यों। साथ ही किन सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी, MCX का क्या टाइम रहेगा और बाजार में हालिया गिरावट की वजह क्या रही।

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 10:59 PM
Story continues below Advertisement
शुक्रवार, 1 मई 2026 को महाराष्ट्र डे के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा।

Stock market holiday: शेयर बाजार में 27 अप्रैल से शुरू होने वाला कारोबारी हफ्ता छोटा रहेगा। इस हफ्ते एक दिन बाजार बंद रहेगा, जिसका मतलब है कि 4 ही दिन ट्रेडिंग होगी। इसलिए ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि ट्रेडिंग कब नहीं होगी और बाजार का हाल कैसा चल रहा है।

1 मई को शेयर बाजार बंद रहेगा

शुक्रवार, 1 मई 2026 को महाराष्ट्र डे के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन BSE और NSE दोनों एक्सचेंज पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।


इक्विटी, डेरिवेटिव्स और SLB (सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग) सेगमेंट में भी कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। MCX में सुबह का सत्र (9:00 AM से 5:00 PM) बंद रहेगा, लेकिन शाम का सत्र (5:00 PM से 11:55 PM) चालू रहेगा।

2026 में कब-कब बंद रहेगा बाजार

साल 2026 में अभी कई छुट्टियां बाकी हैं। मई में दो छुट्टियां रहेंगी, जबकि बाकी महीनों में भी अलग-अलग मौके पर बाजार बंद रहेगा। नीचे 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है:

क्रम संख्या तारीख छुट्टी
1 1 मई 2026 महाराष्ट्र डे
2 28 मई 2026 बकरीद
3 26 जून 2026 मुहर्रम
4 14 सितंबर 2026 गणेश चतुर्थी
5 2 अक्टूबर 2026 महात्मा गांधी जयंती
6 20 अक्टूबर 2026 दशहरा
7 10 नवंबर 2026 दिवाली - बलीप्रतिपदा
8 24 नवंबर 2026 गुरु नानक जयंती
9 25 दिसंबर 2026 क्रिसमस

बाजार का हाल कैसा रहा

बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ और दो हफ्तों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया। निफ्टी 50 करीब 1.87% गिरकर 23,897.95 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 2.33% टूटकर 76,664.21 पर आ गया।

गिरावट की वजह क्या रही

बाजार पर एक साथ कई फैक्टर्स का दबाव रहा। पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, अमेरिका-ईरान बातचीत में रुकावट और कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जाना निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाल गया।

इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से रुपये पर दबाव बना और यह कमजोर हुआ। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने का असर भी बाजार पर दिखा।

घरेलू स्तर पर RBI ने आर्थिक सुस्ती के शुरुआती संकेत दिए हैं। आगे के लिए बिजनेस कॉन्फिडेंस थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है और विदेशी ब्रोकरेज ने भी भारतीय बाजार के आउटलुक को डाउनग्रेड किया है। इन सभी कारणों से पूरे हफ्ते बाजार पर दबाव बना रहा और अंत में इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।

Suzlon Energy Shares: 52वीक के लो से 41% उछला, अब तूफानी तेजी के लिए तैयार? जानिए टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।