Suzlon Energy Shares: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Suzlon Energy के शेयरों में पिछले कुछ से जोरदार तेजी दिखी है। मार्च में बने 52 हफ्ते के लो से यह करीब 41% उछल चुका है। हालांकि, अभी भी अपने हाई से नीचे ट्रेड कर रहा है। चार्ट्स पर यह स्टॉक ओवरबॉट जोन में पहुंच गया है। इससे आगे चाल पर नजर रखना जरूरी हो गया है।
52 हफ्ते के लो से मजबूत उछाल
Suzlon Energy का शेयर मार्च में ₹38.17 के 52 हफ्ते के लो पर था। यहां से अब तक इसमें करीब 41% की तेजी आ चुकी है। यह उछाल पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा है। एक महीने में भी स्टॉक करीब 31% चढ़ा है। हालांकि सालाना आधार पर अभी भी इसमें 10.38% की गिरावट बनी हुई है।
एक्सपर्ट की राय क्या कहती है
ICICI Securities के जय ठक्कर के मुताबिक, स्टॉक कंसोलिडेशन से बाहर निकल चुका है। उन्होंने ₹40 का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। उनका मानना है कि जब तक यह स्तर बना रहता है, तब तक शेयर ₹80 तक जा सकता है या उससे ऊपर भी जा सकता है।
ब्रोकरेज की राय और टारगेट
JM Financial ने Suzlon Energy पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹64 का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि ज्यादा डिलीवरी और ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 51% तक बढ़ सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक FY26 की चौथी तिमाही में डिलीवरी 874 मेगावाट तक पहुंच सकती है, जो पिछले साल की 573 मेगावाट से ज्यादा है।
Centrum Broking ने भी इस स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹74 का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ते मौके और बेहतर वैल्यूएशन से कंपनी को फायदा मिल सकता है।
पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 0.28% की बढ़त के साथ ₹53.89 पर बंद हुआ। लॉन्ग टर्म में इस स्टॉक ने शानदार प्रदर्शन किया है। तीन साल में इसमें 576% और पांच साल में 1195% की तेजी आई है, जिससे यह मल्टीबैगर बन चुका है। यह अभी भी ₹74.30 के 52 हफ्ते के हाई से करीब 27.44% नीचे है।
Suzlon Energy रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी है, जो मुख्य रूप से विंड टर्बाइन बनाती है। इसके अलावा कंपनी सोलर एनर्जी से जुड़े सॉल्यूशंस भी देती है। इसमें जमीन अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंस्टॉलेशन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट शामिल हैं।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।