Stock Market Holiday Good Friday 18 April 2025: भारतीय शेयर बाजार BSE और NSE कल से तीन दिन के लिए बंद रहने वाला है। कल 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को नियमित वीकेंड हॉलिडे के कारण शेयर बाजार 3 दिन के लिए बंद रहने वाला है। अब स्टॉक मार्केट में रेगुलर करोबार यानी ट्रेडिंग सोमवार 21 अप्रैल 2025 से फिर से शुरू होगी। इस दौरान NSE और BSE में इक्विटी, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग या सेटलमेंट नहीं होगा।
