Stock Market Holidays in August 2024 : अगस्त में किस-किस दिन बंद रहेंगे BSE और NSE? ये है लिस्ट

Share Market August Holidays List: अगस्त का महीना शुरू होने वाला है। इस दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB, करेंसी डेरिवेटिव और इंट्रेस्ट डेरिवेटिव में कारोबार नहीं होता है। अगस्त में वीकेंड की छुट्टी मिलाकर शेयर बाजार 10 दिन बंद रहेगा। त्योहार या दिवस के कारण स्टॉक मार्केट सिर्फ एक दिन बंद रहेगा

अपडेटेड Jul 25, 2024 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
Share Market Holiday: अगस्त में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहार हैं।

Share Market August Holidays List: अगस्त का महीना शुरू होने वाला है। अगस्त में वीकेंड की छुट्टी मिलाकर शेयर बाजार 10 दिन बंद रहेगा। त्योहार या दिवस के कारण स्टॉक मार्केट सिर्फ एक दिन बंद रहेगा। इस दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB, करेंसी डेरिवेटिव और इंट्रेस्ट डेरिवेटिव में कारोबार नहीं होता है।  अगस्त में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहार हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों, हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा ये एक्सचेंज कुछ नेशनल हॉलिडे पर भी बंद रहते हैं। यहां चेक करें अगस्त की छुट्टियों की लिस्ट।

अगस्त में कितने दिन बंद रहेगा शेयरा बाजार?

अगस्त में BSE और NSE में शनिवार और रविवार के अलावा केवल एक ही छुट्टी है। यह छुट्टी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कारण बंद रहेगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गुरुवार के दिन है। MCX (Multi Commodity Exchange) पर भी अगस्त में शनिवार और रविवार के अलावा केवल स्वतंत्रता दिवस के दिन छुट्टी रहेगी।


अगस्त में शनिवार और रविवार की छुट्टियों की लिस्ट

3 अगस्त: शनिवार

4 अगस्त: रविवार

10 अगस्त: शनिवार

11 अगस्त: रविवार

17 अगस्त: शनिवार

18 अगस्त: रविवार

24 अगस्त: शनिवार

25 अगस्त: रविवार

31 अगस्त: शनिवार

अगस्त के बाद आने वाले महीनों में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त के बाद के महीनों में शेयर बाजार और MCX शनिवार, रविवार के अलावा और किन छुट्टियों पर बंद रहेंगे?

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती

1 नवंबर: दिवाली-लक्ष्मी पूजन

15 नवंबर: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर: क्रिसमस

RBI ने कैंसिल किया इस राज्य के बैंक का लाइसेंस, ग्राहक तुरंत निकाले पैसा, चेक करें कहीं ये आपका

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।