Stock Market : मार्केट फंडामेंटल्स पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि बैंकिंग शेयरों में अब खरीदारी के अच्छे मौके बन रहे हैं। इकोनॉमी में क्रेडिट डिमांड बढ़ रही है। साथ ही दरों में कटौती भी शुरू हो गई है। इसका बैंकिंग शेयरों पर अच्छा असर देखने को मिलेगा। इंडियन इकोनॉमी में जो स्थितियां बन रही हैं वे बैंकिंग और फाइनेंशियल्स के लिए काफी अच्छी हैं। आने वाले दिनों में और रेट कट्स होंगे। उम्मीद है की आगे क्रेडिट डिमांड और बढ़ेगी।
