Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 01, 2024 / 3:35 PM IST

Closing Bell:बजट के दिन सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुए बंद, पीएसयू बैंक शेयर चढ़े, रियल्टी, मेटल शेयर फिसले

Closing Bell:सेंसेक्स 106.81 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 71,645.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.25अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 21697.45 के स्तर पर बंद हुआ।

Closing Bell:अंतरिम बजट के दिन बाजार में भारी वौलेटिलिटी देखने को मिली और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। हालांकि निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। वहीं PSU बैंक इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। ऑटो, बैंकिंग, FMCG शेयरों में खरीदारी रही लेकिन मिडकैप इंडेक्स गिरावट से साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 106.81  अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 71,64

 Stock Market LIVE Updates
Stock Market LIVE Updates
FEBRUARY 01, 2024 / 3:34 PM IST

Closing Bell:बजट के दिन सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुए बंद

अंतरिम बजट के दिन बाजार में भारी वौलेटिलिटी देखने को मिली और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। हालांकि निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। वहीं PSU बैंक इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। ऑटो, बैंकिंग, FMCG शेयरों में खरीदारी रही लेकिन मिडकैप इंडेक्स गिरावट से साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 106.81 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 71,645.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.25अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 21697.45 के स्तर पर बंद हुआ।

Maruti Suzuki, Cipla, Eicher Motors, Power Grid Corporation निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं UltraTech Cement, L&T, Dr Reddy's Laboratories, JSW Steel and Grasim Industries निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आज ज्यादातर सेक्टर में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और पावर सेक्टर 0.3-0.8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं कैपिटल गुड्स, मेटल और रियल्टी इंडेक्स करीब 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

    FEBRUARY 01, 2024 / 3:30 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:EMS LIMITED को `34.68 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    कंपनी को `34.68 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। UP जल निगम से `34.68 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

      FEBRUARY 01, 2024 / 3:27 PM IST
      Stock Market LIVE Updates:LUPIN को नई दवा के लिए US FDA से मंजूरी मिली
      कंपनी को नई दवा के लिए US FDA से मंजूरी मिली है। Dronedarone Tablets, USP की अर्जी को मंजूरी मिली है।
        FEBRUARY 01, 2024 / 3:23 PM IST
        TITAN Q3 STANDALONE: मुनाफा 951 करोड़ रुपये से बढ़कर 1040 करोड़ रुपये पर रहा
        कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 951 करोड़ रुपये से बढ़कर 1040 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय `10,875 करोड़ रुपये से बढ़कर `13,052करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 1,330 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,457 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 12.2% से घटकर 11.2% पर आ गया। वहीं ज्वेलरी BIZ आय 9,833 करोड़ रुपये से बढ़कर `11,829 करोड़ रुपये पर रहा।
          FEBRUARY 01, 2024 / 3:19 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:रेलवे शेयरों में दबाव, बजट में नहीं हुआ खास ऐलान

          1 फरवरी को पेश किए गए बजट 2024 (Interim Budget 2024) की घोषणाओं से रेलवे स्टॉक्स हताश नजर आए। IRCTC, RVNL (Rail Vikas Nigam Limited), इरकॉन, राइट्स, रेलटेल, IRFC समेत रेलवे स्टॉक्स में 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। बजट में रेलवे के लिए बजट एलोकेशन बढ़ाए जाने के बाद भी रेलवे स्टॉक्स लाल निशान में रहे। 1 फरवरी को सबसे ज्यादा 5.5 प्रतिशत तक राइट्स (Rail India Technical and Economic Service) का शेयर नीचे आया।

          पूरी खबर यहां पढ़ें- Rail Budget 2024: रेलवे स्टॉक्स के लिए काफी नहीं रहे बजट ऐलान, लाल निशान में कर रहे कारोबार

            FEBRUARY 01, 2024 / 3:16 PM IST

            WELSPUN ENT Q3: मुनाफा 401 करोड़ रुपये से घटकर 90 करोड़ रुपये पर रहा

            कंसो मुनाफा 401 करोड़ रुपये से घटकर 90 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 692 करोड़ रुपये से बढ़कर 707 करोड़ रुपये पर रही है। इस बीच EBITDA 69 करोड़ रुपये से बढ़कर 126 करोड़ रुपये पर रहा जबकि मार्जिन 10% से बढ़कर 17.9% पर रहा।

              FEBRUARY 01, 2024 / 3:13 PM IST

              PRAJ IND Q3: मुनाफा 62 करोड़ रुपये से बढ़कर 70 करोड़ रुपये पर रहा

              कंसो मुनाफा 62 करोड़ रुपये से बढ़कर 70 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 911 करोड़ रुपये से बढ़कर 829 करोड़ रुपये पर रही है। इस बीच EBITDA 86 करोड़ रुपये से बढ़कर 98 करोड़ रुपये पर रहा जबकि मार्जिन 9.4% से बढ़कर 11.8% पर रहा।

                FEBRUARY 01, 2024 / 3:11 PM IST
                Adani Enterprises: कंसो मुनाफा `820 करोड़ रुपये से बढ़कर `1888 करोड़ रुपये रहा
                Adani Enterprises ने कारोबारी साल 2024 की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंसोलिडेटेड मुनाफे में 130.25% की शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। पिछले कारोबारी साल की दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 820 करोड़ रुपये था। चालू कारोबारी साल की दिसंबर तिमाही में यह बढ़कर 1888 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। कंसोलिडेटेड आय भी साल-दर-साल आधार पर 6.5% की बढ़त के साथ 28,336 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। पिछले कारोबारी साल की दिसंबर तिमाही में इस कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 26612 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है।
                  FEBRUARY 01, 2024 / 3:03 PM IST

                  MARUTI SUZUKI JAN SALES: कुल बिक्री सालाना आधार पर 1.72 लाख से बढ़कर 1.99 लाख यूनिट रहा

                  कुल बिक्री सालाना आधार पर 1.72 लाख से बढ़कर 1.99 लाख यूनिट रहा जबकि कुल बिक्री 1.72लाख से बढ़कर 1.99 लाख यूनिट पर रहा। वहीं घरेलू बिक्री 13% बढ़कर 1.75 लाख यूनिट पर आ गई है। घरेलू PV बिक्री 13.2% बढ़कर 1.66Lk यूनिट पर रहा। अब तक की रिकॉर्ड मंथली बिक्री हुई।

                    FEBRUARY 01, 2024 / 2:43 PM IST
                    SUMITOMO CHEMICAL Q3: मुनाफा 90 करोड़ रुपये से घटकर 55 करोड़ रुपये पर रहा
                    कंसो मुनाफा 90 करोड़ रुपये से घटकर 55 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 753 करोड़ रुपये से घटकर 542 करोड़ रुपये पर रही है। इस बीच EBITDA 120 करोड़ रुपये से घटकर 67 करोड़ रुपये पर रहा जबकि मार्जिन 15.9% से बढ़कर 12.1% पर रहा।
                      FEBRUARY 01, 2024 / 2:29 PM IST

                      V-GUARD INDUSTRIES Q3: मुनाफा 39 करोड़ रुपये से बढ़कर 58 करोड़ रुपये पर रहा

                      कंसो मुनाफा 39 करोड़ रुपये से बढ़कर 58 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 982 करोड़ रुपये से बढ़कर 1165 करोड़ रुपये पर रही है। इस बीच EBITDA 67 करोड़ रुपये से बढ़कर 101 करोड़ रुपये पर रहा जबकि मार्जिन 6.8% से बढ़कर 8.7% पर रहा।

                        FEBRUARY 01, 2024 / 2:19 PM IST

                        RAYMOND Q3: मुनाफा 95 करोड़ रुपये से बढ़कर 184 करोड़ रुपये पर रहा

                        कंसो मुनाफा 95 करोड़ रुपये से बढ़कर 184 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 2,168 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,386 करोड़ रुपये पर रही है। इस बीच EBITDA 337 करोड़ रुपये से बढ़कर 402 करोड़ रुपये पर रहा जबकि मार्जिन 15.4% से बढ़कर 16.9% पर रहा। टेक्सटाइल आय `901 करोड़ रुपये से बढ़कर `904 करोड़ रुपये पर रहा जबकि रियल्टी आय `292 करोड़ रुपये से बढ़कर `439 करोड़ रुपये पर रहा।

                          FEBRUARY 01, 2024 / 2:00 PM IST

                          DR LAL PATHLABS Q3: मुनाफा 53 करोड़ रुपये से बढ़कर `81करोड़ रुपये पर रहा

                          कंसो मुनाफा 53 करोड़ रुपये से बढ़कर `81करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `489 करोड़ रुपये से बढ़कर `539 करोड़ रुपये पर रही है। इस बीच EBITDA 113 करोड़ रुपये से बढ़कर `141 करोड़ रुपये पर रहा जबकि मार्जिन 23.1% से बढ़कर 26.1% पर रहा। `12/sh अंतरिम डिविडेंड का एलान किया।

                            FEBRUARY 01, 2024 / 1:47 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:Defence Stocks मायूस, निर्मला सीतारमण के ऐलान नहीं भर पाए जोश

                            केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट पेश किया। इस बार डिफेंस सेक्टर के लिए बजट आवंटन 5 फीसदी से भी कम बढ़ा है। इसके चलते डिफेंस सेक्टर के दिग्गज स्टॉक्स में मिला-जुला रुझान दिख रहा। शेयरों की बात करें तो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयर ग्रीन और रेड जोन में झूल रहे हैं, भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics) बजट ऐलान के बाद से रेड जोन में आ गया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) भी रेड जोन में है और कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ग्रीन-रेड जोन में झूल रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें

                              FEBRUARY 01, 2024 / 1:45 PM IST
                              SML ISUZU JAN AUTO SALES:कुल बिक्री 71% बढ़कर 1,320 यूनिट पर रहा
                              कुल बिक्री 71% बढ़कर 1,320 यूनिट पर रही है जबकि PV बिक्री 93% बढ़कर 886 यूनिट पर रहा। सालाना आधार पर कार्गो वाहन बिक्री 39% बढ़कर 434 यूनिट पर रही है।
                                FEBRUARY 01, 2024 / 1:34 PM IST
                                TATA MOTORS JAN SALES: कुल घरेलू बिक्री 6% बढ़कर 84,276 यूनिट पर रही
                                जनवरी में टाटा मोटर्स की जनवरी PV बिक्री 12% बढ़कर 54,033 यूनिट पर रही है जबकि जनवरी CV बिक्री 2% घटकर 32,092 यूनिट पर आ गई है। इस बीच कुल घरेलू बिक्री 6% बढ़कर 84,276 यूनिट पर रही। कुल घरेलू बिक्री 84,276 यूनिट पर रही। सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री 71% बढ़कर 1,320 यूनिट पर रहा। जनवरी EV बिक्री 69% बढ़कर 6,979 यूनिट रहा।
                                  FEBRUARY 01, 2024 / 12:56 PM IST
                                  ADANI PORTS Q3: कंसो मुनाफा 1,316 करोड़ रुपये से बढ़कर `2,208 करोड़ रुपये पर रहा
                                  दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 1,316 करोड़ रुपये से बढ़कर `2,208 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 4,786 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,920 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA 2,698 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,292 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 56% से बढ़कर 62% पर रहा।
                                    FEBRUARY 01, 2024 / 12:40 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:KALPATARU PROJ ने NCDs के जरिए जुटाएगी 150 करोड़ रुपये

                                    कंपनी को NCDs के जरिए 150 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड की मंजूरी मिली है।

                                      FEBRUARY 01, 2024 / 12:35 PM IST

                                      PRISM JOHNSON Q3: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

                                      कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। 44 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 2 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ। आय 1611 करोड़ रुपये से बढ़कर 1657 करोड़ रुपये पर रही।

                                        FEBRUARY 01, 2024 / 12:27 PM IST

                                        INDIA CEMENTS Q3: कंपनी मुनाफे से घाटे में आई

                                        दिसंबर तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। 90 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 16.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। आय `1219 करोड़ रुपये से घटकर 1082 करोड़ रुपये पर रही।

                                          FEBRUARY 01, 2024 / 12:15 PM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:निचले स्तर से रिकवर हुआ बाजार

                                          बाजार निचले स्तर से रिकवर हुआ है। 12.13 बजे के आसपास सेंसेक्स 101.5 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 71,849.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 14.70 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 21732.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                            FEBRUARY 01, 2024 / 12:11 PM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:बजट ऐलान के बाद बाजार मे गिरावट दिखी

                                            बजट ऐलान के बाद बाजार मे गिरावट देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। हालांकि थोड़ी ही देर में बाजार निचले स्तर से फिर रिवकर होता नजर आया।

                                              FEBRUARY 01, 2024 / 12:07 PM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: टैक्स पर कोई भी घोषणा नहीं होने से बाजार में निराशा

                                              वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के ऐलान के बाद बाजार में गिरावट बढ़ी है। दरअसल, टैक्स पर कोई भी घोषणा नहीं होने से बाजार में निराशा है, क्योंकि उम्मीद की जा रही थी कि चुनावी साल है तो सरकार लोगों के हाथ में कुछ ज्यादा पैसा देगी और वह आखिर में कंपनियों की प्रॉफिटैबिलिटी बढ़ाएगा। लेकिन जो घोषणाएं हुई हैं, वह सारी सिर्फ मैक्रो इकनॉमी के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए मध्यम अवधि में अच्छी घोषणाओं के बावजूद गिरावट देखी गई है।

                                                FEBRUARY 01, 2024 / 11:58 AM IST
                                                Budget 2024:टैक्सेशन में कोई बदलाव नहीं
                                                टैक्सेशन में कोई बदलाव नहीं किया। FY25 के लिए टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया। डायरेक्ट,इनडायरेक्ट टैक्स दरों में बदलाव नहीं किया। वहीं टेक सैवी युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ का ब्याज मुक्त फंड रखा गया है। आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, IoT इत्यादि के लिए देश को तैयार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण घोषणा है।
                                                  FEBRUARY 01, 2024 / 11:55 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:FY25 वित्तीय घाटा लक्ष्य GDP का 5.1% पर रखा गया

                                                  2024-25 के लिए वित्तीय घाटा लक्ष्य 5.1% रखा गया है, जो कि चालू साल के लिए तय 5.9% लक्ष्य से कम है। उससे पिछले साल यह लक्ष्य 6.4% था। यह अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अच्छा संकेत है।

                                                    FEBRUARY 01, 2024 / 11:51 AM IST
                                                    Budget 2024: EV विस्तार, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, बड़े टूरिज्म सेंटर का करेंगे विस्तार
                                                    वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा EV विस्तार, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देंगे। EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस बढ़ाएंगे। G20 से देश में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। देश के बड़े टूरिज्म सेंटर का विस्तार करेंगे। टूरिज्म को लेकर देश में बड़े अवसर बन रहे हैं। टूरिज्म सेक्टर को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। टूरिज्म इंफ्रा पर लक्ष्यद्वीप में प्रोजेक्ट्स है।
                                                      FEBRUARY 01, 2024 / 11:48 AM IST

                                                      Budget 2024: एग्री सेक्टर के लिए कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं

                                                      कृषि क्षेत्र पर कोई बहुत महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की गई। अंतरिम बजट में नीतिगत घोषणा की उम्मीद भी नहीं थी। कुल मिलाकर नैनो यूरिया की तरह नैनो DAP के प्रसार पर जोर देने और सीसेम, सूरजमूखी और सरसों जैसे तिलहनों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता का इरादा जताया गया। लेकिन इसके लिए क्या प्रयास किए जाएंगे - यह विवरण महत्वपूर्ण होगा क्योंकि तिलहन में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पुराना है।

                                                        FEBRUARY 01, 2024 / 11:44 AM IST
                                                        Budget 2024: कोल गैसिफिकेशन से नैचुरल गैस इंपोर्ट घटाएंगे- वित्त मंत्री
                                                        वित्त मंत्री ने कहा कि कोल गैसिफिकेशन से नैचुरल गैस इंपोर्ट घटाएंगे। 2030 तक कोल गेसीफिकेशन क्षमता 10Cr MMT करेंगे। कोल गैसिफिकेशन से नैचुरल गैस इंपोर्ट घटाएंगे। बायो मैन्युफैक्चरिंग के लिए नई स्कीम लाएंगे।
                                                          FEBRUARY 01, 2024 / 11:43 AM IST

                                                          Budget 2024: फिस्कल ईयर 2025 के लिए पूंजीगत खर्च का टारगेट 11.1% बढ़कर 11.1 लाख करोड़ किया- वित्त मंत्री

                                                          वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करते हुए पूजीगत खर्च का आंकड़ा बढ़ा दिया है। फिस्कल ईयर 2025 के लिए पूंजीगत खर्च अब 11.1 फीसदी बढ़कर 11.1 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इससे पहले यह फिस्कल ईयर 2024 में 10 लाख करोड़ रुपए था।

                                                            FEBRUARY 01, 2024 / 11:43 AM IST
                                                            Budget 2024:अगले 10 साल में एयरपोर्ट संख्या दोगुना करेंगे- वित्त मंत्री
                                                            वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा अगले 10 साल में एयरपोर्ट संख्या 149 करेंगे। अगले 10 साल में एयरपोर्ट संख्या दोगुना करेंगे। टियर-2, टियर-3 शहरों में UDAN स्कीम सफल हुए है। UDAN स्कीम में 517 नए रूट कनेक्ट करेंगे।
                                                              FEBRUARY 01, 2024 / 11:40 AM IST

                                                              Budget 2024:फिशरीज स्कीम में 1 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट लक्ष्य रखा- वित्त मंत्री

                                                              वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि मतस्य संपदा के तहत एक्वा कल्चर दोगुना करेंगे। फिशरीज स्कीम में 1 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट लक्ष्य रखा है। 5 इंटिग्रेटेड एक्वा पार्क लगाएंगे।

                                                                FEBRUARY 01, 2024 / 11:35 AM IST
                                                                Budget 2024: PM रूरल हाउसिंग प्लान में 2 करोड़ घर बनाएंगे- वित्त मंत्री
                                                                सरकार मध्य वर्ग के लिए 2 करोड़ और घर बनाने जा रही है। यह पहले की योजना PM आवास योजना को एक और कदम आगे लेकर जाएगा। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के लिए यह घोषणा बहुत सकारात्मक होने वाली है।
                                                                  FEBRUARY 01, 2024 / 11:29 AM IST

                                                                  Budget 2024: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के लिए सरकार की बड़ी घोषणा


                                                                  1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाए जाएंगे। इससे घरों को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। जिस समय देश में फ्री बिजली की योजनाओं के कारण देश के कई राज्यों के बिजली बोर्ड दिवालिया होने की कगार पर आ गए हैं, उस समय यह फ्री योजना एक नया मॉडल पेश करता है जिसमें एक तरफ तो देश रिन्यूएबल एनर्जी के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा, वहीं सरकार बिना उद्योग और इकनॉमी को नुकसान पहुंचाए इसके जरिए अपने राजनीतिक हित भी साध सकेगी।

                                                                    FEBRUARY 01, 2024 / 11:25 AM IST

                                                                    Budget 2024:लोगों की औसत वास्तविक आय लगभग 50% बढ़ी है- वित्त मंत्री

                                                                    वित्त मंत्री का यह कहना कि लोगों की औसत आय 50% तक बढ़ गई है, बहुत महत्वपूर्ण है। इसे यदि इस घोषणा के साथ मिलाकर देखा जाए कि PM जन धन के तहत सरकार ने 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए हैं, तो समझा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने विकास को आखिर व्यक्ति तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है।

                                                                      FEBRUARY 01, 2024 / 11:21 AM IST
                                                                      Budget 2024: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
                                                                      वित्त मंत्री का कहना है कि सबका साथ के लक्ष्य के साथ सरकार ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से मुक्ति दिलाने में मदद की है। वित्त मंत्री ने कहा कि 34 लाख करोड़ जनधन के जरिए सीधे ट्रांसफर किया। 11.8 करोड़ किसानों को PM किसान योजना से फायदा मिला है। 1.8 करोड़ किसान डिजिटल एग्री मार्केट में आए।
                                                                        FEBRUARY 01, 2024 / 11:17 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:अच्छे नतीजों के बाद Godrej Consumer का शेयर 10% से ज्यादा उछला

                                                                        कंपनी का मुनाफा साल दर साल ₹546.3 करोड़ से बढ़कर 581.1 करोड़ रुपये हो गया है। गोदरेज कंज्यूमर की आय तीसरी तिमाही में बढ़कर 3659.6 करोड़ रुपये हो गई है जो एक साल पहले इस तिमाही में 3,598.9 करोड़ रुपये पर थी। फिलहाल Godrej Consumer का शेयर एनएसई पर 121.80 रुपये यानी 10.46 फीसदी की बढ़त के साथ 1285 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                          FEBRUARY 01, 2024 / 11:13 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:Power Grid का शेयर 4% चढ़ा

                                                                          Power Grid हाई वोलेटाइल मार्केट सेंटिमेंट में भी 4 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी तो आई है लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल BSE पर यह 3.24 फीसदी की बढ़त के साथ 267.75 रुपये के भाव (Power Grid Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 4.24 फीसदी उछलकर 270.35 रुपये पर पहुंच गया था।

                                                                          पूरी खबर यहां पढ़ें- Budget के दिन Power Grid का टेंपो हाई, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर

                                                                            FEBRUARY 01, 2024 / 10:57 AM IST
                                                                            Stock Market LIVE Updates:दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार
                                                                            बजट ऐलान से थोड़ी देर पहले ही बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा था। 10.56 बजे के आसपास इंट्रा-डे में निफ्टी 21,800 के पार निकला है। वहीं सेंसेक्स 257.9 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 72,010.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
                                                                              FEBRUARY 01, 2024 / 10:54 AM IST
                                                                              STEEL STRIPS: जनवरी नेट टर्नओवर 10% बढ़ा
                                                                              जनवरी नेट टर्नओवर 10% बढ़कर 380 करोड़ रहा है जबकि जनवरी ग्रॉस टर्नओवर 9% बढ़कर `468 करोड़ पर रहा।
                                                                                FEBRUARY 01, 2024 / 10:53 AM IST

                                                                                Stock Market LIVE Updates:अंतरिम बजट को लेकर MOFSL की क्या है राय

                                                                                MOFSL का कहना है कि अंतरिम बजट में लोकलुभावन स्कीमों का एलान संभव है। रक्षा, रेलवे, रोड और हाइवे को ज्यादा आवंटन संभव है। प्रॉपर्टी सेक्टर को बढ़ावा देने का एलान हो सकता है। कृषि, रूरल इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए कदम मुमकिन है।

                                                                                  FEBRUARY 01, 2024 / 10:41 AM IST

                                                                                  PMI DATA: जनवरी मैन्युफैक्चरिंग PMI बढ़कर 56.5 पर आ गया

                                                                                  जनवरी मैन्युफैक्चरिंग PMI 54.9 से बढ़कर 56.5 पर आ गया है। S&P ग्लोबल जनवरी मैन्युफैक्चरिंग PMI 56.5 पर रहा।

                                                                                    FEBRUARY 01, 2024 / 10:38 AM IST

                                                                                    Stock Market LIVE Updates:अंतरिम बजट को लेकर जेफरीज की क्या है राय

                                                                                    ब्रोकरेज हाउस जेफरीज का कहना है कि बजट में सरकारी कैपेक्स ग्रोथ 10% से नीचे रह सकता है। मोडल पोर्टफोलियो से L&T का वेटेज घटाकर न्यूट्रल किया। रूरल इंफ्रा को बूस्ट का फायदा सीमेंट सेक्टर के लिए पॉजिटिव है। अल्ट्राटेक, भारती एयरटेल, हीरो मोटो पर पॉजिटिव है। बैंक, इंश्योरेंस सेक्टर में FPI लिमिट बढ़कर 100% हो सकती है। PSU बैंकों में भी FPI लिमिट बढ़ सकती है। तंबाकू पर टैक्स बढ़ना मुश्किल, ITC फोकस में है। कॉनकॉर, BEML, IDBI, SCI का विनिवेश संभव है।

                                                                                      FEBRUARY 01, 2024 / 10:35 AM IST
                                                                                      Stock Market LIVE Updates: INDIA CEMENTS के चेन्नई दफ्तर पर ED का कार्रवाई जारी, शेयर 8% से ज्यादा टूटा
                                                                                      सीएनबीसी टीवी-18 को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक INDIA CEMENTS के चेन्नई दफ्तर पर सर्च जारी है। FEMA उल्लंघन मामले में ED की कार्रवाई जारी है। इस खबर के बाद INDIA CEMENTS का शेयर एनएसई पर 20.55 रुपये यानी 8.19 फीसदी की गिरावट के साथ 240.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                                                        FEBRUARY 01, 2024 / 10:28 AM IST

                                                                                        JAN AUTO SALES M&M: कुल बिक्री 15% बढ़कर 73,944 यूनिट पर रहा

                                                                                        जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री सालाना आधार पर 15% बढ़कर 73,944 यूनिट पर रही जबकि SUV बिक्री 31% बढ़कर 43,068 यूनिट पर आ गई है। वहीं ट्रैक्टर बिक्री 17% घटकर 23,948 यूनिट पर रहा। कंपनी की PV बिक्री 30% बढ़कर 43,068 यूनिट पर रही है।

                                                                                          FEBRUARY 01, 2024 / 10:23 AM IST

                                                                                          Stock Market LIVE Updates:पिछले 1 साल में रेलवे शेयरों ने दिया जोरदार मुनाफा, आज बजट ऐलान के पहले कैसी रह सकती है इनकी चाल

                                                                                          रेलवे को पिछली बार सरकार ने 2.4 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए थे, जिसके बाद तमाम रेलवे शेयरों में एक ड्रीम रन की शुरुआत हुई थी। पिछले एक साल में IRCTC, RNVL, IRFC, IRCON सहित तमाम रेलवे शेयरों में 300-500% की तेजी देखी गई है। यह देखने वाली बात होगी कि इस बजट में रेलवे को क्या बजट मिलता है। ऐसी जबर्दस्त तेजी के बाद आज की बजट घोषणाएं रेलवे बजट में भारी मुनाफावसूली की शुरुआत भी कर सकती हैं।

                                                                                            FEBRUARY 01, 2024 / 10:19 AM IST

                                                                                            Stock Market LIVE Updates:बजट घोषणाओं में इन सेक्टर पर दिख सकता है असर

                                                                                            आज की बजट घोषणाओं का जिन सेक्टरों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है वे हैं - मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और रीन्युएबल एनर्जी।

                                                                                              FEBRUARY 01, 2024 / 10:18 AM IST

                                                                                              Stock Market LIVE Updates: Dixon Tech का मुनाफा बढ़ा, शेयर 1% से ज्यादा उछला

                                                                                              कंपनी का मुनाफा 87% बढ़कर 97.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 52 करोड़ रुपये पर था। कंपनी की आय साल दर साल 2,404 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,818.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। फिलहाल Dixon Tech का शेयर एनएसई पर 113.00 रुपये यानी 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ 6109 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                                                FEBRUARY 01, 2024 / 10:15 AM IST

                                                                                                Stock Market LIVE Updates:शेयर बाजार के लिए आज का दिन अहम

                                                                                                शेयर बाजार के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज बाजार को दो बातों का इंतजार था। एक तो बीती रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग थी। जिसके नतीजे आ गए हैं और हालांकि दरों में कटौती की उम्मीद नहीं थी, लेकिन बाजार फेडरल की टिप्पणियों को लेकर उत्सुक थे। कुल मिलाकर टिप्पणियों में कुछ भी नकारात्मक नहीं रहा है, लेकिन हमने अमेरिकी बाजारों में काफी गिरावट देखी। अब सुबह से भारतीय बाजार काफी सतर्कता के साथ कारोबार कर रहे हैं क्योंकि कल बाजारों में काफी तेज बढ़त देखी गई थी। अब यदि बजट में कुछ भी नकारात्मक सरप्राइज दिखता है, तो यहां से तेज मुनाफावसूली दिख सकती है।

                                                                                                  FEBRUARY 01, 2024 / 9:54 AM IST

                                                                                                  Stock Market LIVE Updates: Paytm पर जेफरीज की राय

                                                                                                  RBI की सख्ती के बाद ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Paytm पर रेटिंग 'खरीदारी' से घटाकर 'अंडरपरफॉर्म' रर दिया है। साथ ही स्टॉक पर टारगेट प्राइस को भी ₹1050 से घटाकर ₹500 प्रति शेयर कर दिया है। किसी भी ब्रोकरेज फर्म की ओर से इस स्टॉक पर यह सबसे कम टारगेट प्राइस है। दरअसल, Jefferies की ओर से यह डाउनग्रेड रेटिंग RBI के एक फैसले के बाद आया है। जेफऱीज का कहना है कि लगातार नियम का पालन नहीं करने से चिंता बढ़ी है। वॉलेट/पेमेंट पर सख्ती से EBITDA पर 20-30% का असर संभव है। लैंडिंग पार्टनरशिप पर 20-25% का असर संभव है। कंपनी के मुनाफे में आने में और देरी होगी। पेमेंट रेवेन्यू में 7-10% की कटौती से EBITDA में कटौती संभव है। लैंडिंग रेवेन्यू में 17-24% की कटौती संभव, मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है।

                                                                                                    FEBRUARY 01, 2024 / 9:50 AM IST

                                                                                                    JAN AUTO SALES ESCORTS KUBOTA: कुल बिक्री 24% बढ़ी, ट्रैक्टर बिक्री घटी

                                                                                                    जनवरी में कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 7% घटकर 6,185 यूनिट पर रहा जबकि कुल बिक्री 24% बढ़कर 3.56 लाख यूनिट पर रहा। एक्सपोर्ट 12% बढ़कर 1.25 लाख यूनिट पर रहा। घरेलू बिक्री 31% बढ़कर 2.3 Lk यूनिट पर रहा।

                                                                                                      FEBRUARY 01, 2024 / 9:41 AM IST

                                                                                                      Stock Market LIVE Updates:VIACOM18 को 60% हिस्सा बेचेगा DISNEY

                                                                                                      VIACOM18 और DISNEY को लेकर सुबह-सुबह बड़ी खबर आई है। DISNEY, VIACOM18 को 60% हिस्सा बेचेगा।DISNEY अपनी इंडिया यूनिट में 60% हिस्सा बेचेगा। DISNEY के इंडिया कारोबार की वैल्यू 390 करोड़ डॉलर है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के मुताबिक इस महीने DISNEY की डील पूरी होने की उम्मीद है।

                                                                                                        FEBRUARY 01, 2024 / 9:37 AM IST

                                                                                                        Stock Market LIVE Updates:RBI के एक्शन के बाद 20% टूटा पेटीएम का शेयर

                                                                                                        पेटीएम पेमेंट बैंक को बड़ा झटका लगा है। नए डिपॉजिट और क्रेडिट ट्रांजेक्शन लेने पर RBI ने रोक लगाई है। 29 फरवरी के बाद बैंकिंग सर्विस बंद हुई। ग्राहक अपना पैसा निकाल सकते हैं। कंपनी ने सफाई में कहा- कारवाई से EBITDA पर सालाना 300 से 500 करोड़ रुपए का असर संभव है। इस खबर के बाद खुलते ही शेयर में लोअरसर्किट लगा है। फिलहाल पेटीएम का शेयर एनएसई पर 152.20 रुपये यानी 20 फीसदी की गिरावट के साथ 609.00 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                                                                          FEBRUARY 01, 2024 / 9:19 AM IST

                                                                                                          Market Open: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 21750 के ऊपर खुला

                                                                                                          1 फरवरी यानी बजट के दिन भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होती दिखाई दी है। निफ्टी 21750 के ऊपर खुला है। 09.18 बजे के आसपास सेंसेक्स 71.73 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 71,747.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 21724 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                                                            FEBRUARY 01, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                                                            Stock Market LIVE Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय


                                                                                                            प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि बाजार ने दिन की शुरुआत कमजोरी के साथ की लेकिन 21,460 के स्तर से सपोर्ट लेकर इसने फिर से तेजी पकड़ी। बैंकिंग और फार्मा शेयरों में तेज उछाल ने निफ्टी को तगड़ा सपोर्ट दिया। अंत में निफ्टी 203.60 अंकों की बढ़त के साथ 21,725.70 पर बंद हुआ। निफ्टी ने एक पियर्सिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो तेजी का संकेत है। यह एक इन्वर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न के दाहिने शोल्डर का फॉर्मेशन कर रहा है। 21,850 से ऊपर एक मजबूत कदम को एक पैटर्न ब्रेकआउट माना जाएगा और इस स्थिति में निफ्टी 22,470 की ओर जा सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 21,615 पर तत्काल सपोर्ट है। जबकि ऊपर की तरफ 21,820 पर तत्काल रजिस्टेंस है।

                                                                                                              FEBRUARY 01, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                                                              Market At pre-Open: प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में दिखी बढ़त

                                                                                                              प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होती नजर आ रही है। सेंसेक्स 92.49 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 71,866.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 72.00 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 21797 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                                                                FEBRUARY 01, 2024 / 8:58 AM IST

                                                                                                                Global Market Cues:अमेरिकी बाज़ारों की चाल

                                                                                                                फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के बाद जनवरी के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई। मार्च में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं, इसका असर कल अमेरिकी बाजारों पर देखने को मिला। अल्फाबेट के निराशाजनक नतीजों के एक दिन बाद टेक और तकनीक से जुड़े मेगाकैप शेयरों में कमजोरी के कारण तीनों प्रमुख अमेरिकी स्टॉक सूचकांक पहले से ही दबाव में थे।

                                                                                                                फेड की घोषणा और अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तीनों इंडेक्सों में गिरावट हुई। एसएंडपी 500 इंडेक्स 21 सितंबर के बाद से अपने सबसे बड़े दैनिक नुकसान के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 317.01 अंक या 0.82 प्रतिशत गिरकर 38,150.30 पर, एसएंडपी 500 79.32 अंक या 1.61 प्रतिशत गिरकर 4,845.65 पर और नैस्डैक कंपोजिट 345.88 अंक या 2.23 प्रतिशत गिरकर 15,164.01 पर बंद हुआ।

                                                                                                                  FEBRUARY 01, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                                                  NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                                                                  एनएसई ने 1 फरवरी के लिए सेल (SAIL)को F&O प्रतिबंध सूची में शामिल कर लिया है, जबकि ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूची में बरकरार रखा है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                                                    FEBRUARY 01, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                                                                    Stock Market LIVE Updates:इंडस टॉवर में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव

                                                                                                                    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Indus Tower में 3800 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील होगी। इस ब्लॉक डील में अमेरिकी यूएस प्राइवेट इक्विटी दिग्गज केकेआर (KKR) और टॉप कनाडाई पेंशन फंड कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं। यह ब्लॉक डील करंट मार्केट प्राइस (CMP) से 8 फीसदी के डिस्काउंटपर होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार इस ब्लॉक डील के लिए BNP Paribas ब्रोकर हो सकता है।

                                                                                                                      FEBRUARY 01, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                                                      Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                                                      जनवरी महीने के आखिरी दिन विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से कैश मार्केट में खरीदारी देखने को मिली। FIIs ने कैश मार्केट में कल 1660.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। जबकि, इस दिन DIIs ने कैश मार्केट में 2542.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। जनवरी में FIIs की ओर से कुल 35,977.87 करोड़ रुपये की बिकवाली दिखी है। जबकि, इस दौरान DIIs ने जनवरी 2024 में कुल 26743.63 करोड़ रुपये के शेयर खऱीदे हैं।

                                                                                                                        FEBRUARY 01, 2024 / 8:31 AM IST

                                                                                                                        Stock Market LIVE Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                                                                        रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार के हाल के दिनों के चाल से पता चलता है कि अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद बाजार में अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। ऐसा लगता है कि मौजूदा स्थिति आगे भी जारी रह सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स को सही स्टॉक चुनने पर फोकस करना चाहिए और दोनों तरफ पोजीशन बनाए रखनी चाहिए।

                                                                                                                          FEBRUARY 01, 2024 / 8:23 AM IST

                                                                                                                          Stock Market LIVE Updates:बजट के दिन Nifty और Bank Nifty के चार्ट क्या दे रहे संकेत

                                                                                                                          एंजेल वन के मुताबिक निफ्टी डेली टाइम फ्रेम में चार्ट पर हायर हाई-हायर लो बना रहा है जो बुलिश मार्केट का संकेत है। ब्रोकरेज के मुताबिक निफ्टी को फिलहाल 21,200-21,000 पर सपोर्ट मिल रहा है और इससे नीचे आने पर यह 500-600 प्वाइंट्स और गिर सकता है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को क्वालिटी वाले शेयरों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं अपसाइड इसे 22 हजार पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है।

                                                                                                                          वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो यह 200-DEMA के करीब आकर्षक लेवल पर है और बजट में इस सेक्टर से जुड़ा कोई भी पॉजिटिव ऐलान होता है तो इसे तगड़ा सपोर्ट मिलेगा। हालांकि शॉर्ट टर्म सावधानी बरतनी होगी। डाउनसाइड इसे 44800 पर सपोर्ट मिल रहा है और अगर यह लेवल ब्रेक होता है तो बैंक निफ्टी 43,500 - 42,000 तक आ सकता है। वहीं अपसाइड इसे 46,500 - 47,500 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है लेकिन अगर इसके पार पहुंचता है तो यह एक फिर यह हालिया हाई लेवल 48600 को छू सकता है और फिर कुछ समय में 50000 पर भी पहुंच सकता है।

                                                                                                                          पूरी खबर यहां पढ़ें- Budget 2024 के ऐलानों का स्टॉक मार्केट पर ऐसे होगा असर, इन शेयरों की बदल सकती है चाल

                                                                                                                            FEBRUARY 01, 2024 / 8:19 AM IST

                                                                                                                            Stock Market LIVE Updates:आज किन कंपनियों के नतीजे

                                                                                                                            निफ्टी की आज 3 कंपनियां - Adani Enterprises, Adani Ports और Titan के नतीजे भी जारी होंगे. वायदा बाजार से आज Abbott India, Aditya Birla Capital, City Union Bank, Indian Hotels, India Cements, Dr Lal Path Labs और MPhasis के नतीजे जारी होंगे. इसके अलावा Aavas Financiers, Aptus Value, Bayer Crop, Deepak Fertiliser, GMM Pfaudler, HFCL, Minda Corp समेत कई अन्य कंपनियों के नतीजे जारी होंगे.

                                                                                                                              FEBRUARY 01, 2024 / 8:09 AM IST

                                                                                                                              Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                                                                              एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि पिछले कारोबारी सत्र में बने ब्लैक क्लाउड कवर के बाद निफ्टी ने आज डेली चार्ट पर एक पियर्सिंग लाइन पैटर्न बनाया है। यह बाजार में वोलैटिलिटी रहने का संकेत है। ऐसे में बजट वाले दिन 1 फरवरी को बाजार में भारी उठापटक देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 21,500 पर सपोर्ट है। वहीं, अगर निफ्टी 21,750 से ऊपर जाकर मजबूती दिखाता हो तो फिर इसमें 22,100 और उससे आगे की रैली देखने को मिल सकती है।

                                                                                                                                FEBRUARY 01, 2024 / 8:08 AM IST

                                                                                                                                Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                                                                निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,750 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,819 और 21,931 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,527 फिर 21,458 और 21,346 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                                                                                बैंक निफ्टी

                                                                                                                                निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 46,173 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 46,434 और 46,858 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 45,326 फिर 45,064और 44,641 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                                                                                  FEBRUARY 01, 2024 / 7:56 AM IST

                                                                                                                                  Stock Market LIVE Updates:31 जनवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                                                                  भारत में अंतरिम बजट और यूएस फेड के दरों पर आने वाले फैसले से पहले 31 जनवरी को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 612.21 अंक या 0.86 प्रतिशत की बढ़त लेकर 71,752.11 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 203.60 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,725.70 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                                                                                    FEBRUARY 01, 2024 / 7:42 AM IST

                                                                                                                                    Stock Market LIVE Updates: जनवरी ऑटो बिक्री के आंकड़े आज

                                                                                                                                    आज जनवरी ऑटो बिक्री के आंकड़े आएंगे। नोमुरा के मुताबिक पैसेंजर व्हीकल की होलसेल बिक्री 11 परसेंट बढ़ सकती है। टू व्हीलर के सेल्स में 22 परसेंट उछाल का अनुमान है। हालांकि ट्रैक्टर की बिक्री 17 परसेंट घट सकती है।

                                                                                                                                      FEBRUARY 01, 2024 / 7:34 AM IST

                                                                                                                                      Stock Market LIVE Updates:पेटीएम पेमेंट बैंक को RBI से बड़ा झटका

                                                                                                                                      पेटीएम पेमेंट बैंक को बड़ा झटका लगा है। नए डिपॉजिट और क्रेडिट ट्रांजेक्शन लेने पर RBI ने रोक लगाई है। 29 फरवरी के बाद बैंकिंग सर्विस बंद हुई। ग्राहक अपना पैसा निकाल सकते हैं। कंपनी ने सफाई में कहा- कारवाई से EBITDA पर सालाना 300 से 500 करोड़ रुपए का असर संभव है।

                                                                                                                                        FEBRUARY 01, 2024 / 7:32 AM IST

                                                                                                                                        Stock Market LIVE Updates:US में मार्च से रेट कट की गुंजाइश कम

                                                                                                                                        मार्च में फेड से रेट कट नहीं होने के संकेत से अमेरिकी बाजार कल 2 परसेंट तक फिसले है। इधर एशिया भी कमजोर कारोबार कर रहा है। GIFT NIFTY में फ्लैट कामकाज हो रहा है। हालांकि फेड चेयरमैन ने कहा कि दरें बढ़ने का दौर खत्म हुआ। डाटा देखकर इस साल कटौती का फैसला करेंगे ।

                                                                                                                                          FEBRUARY 01, 2024 / 7:28 AM IST

                                                                                                                                          Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आम चुनाव से पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण आज अंतरिम बजट पेश करेंगी। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।