टैरिफ पर राहत से भारतीय बाजारों में लगातार दूसरे सत्र में तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी 450 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23300 के पार निकला है ।ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
फोकस में संवर्धन मदरसन, सोना BLW (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि संवर्धन मदरसन और सोना BLW आज के हीरो हो सकते है । ट्रंप ने ऑटो पर 25% टैरिफ पर राहत के संकेत दिए। ऑटो और ऑटो पार्ट पर टैरिफ में बदलाव पर विचार किया। मैक्सिको और कनाडा से इंपोर्ट्स पर राहत संभव है। ट्रंप ने कहा कि कार कंपनियों को थोड़े वक्त की जरूरत है।
फोकस में मैक्रोटेक (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि लोढ़ा भाइयों में ब्रांड ट्रेडमार्क का विवाद खत्म हुआ। दोनों भाइयो आपसी सहमति से विवाद सुलझाया है। दोनों अपने बिजनेस के लिए अलग-अलग ब्रांड अपनाएंगे। दोनों भाई साफ बताएंगे कि एक दूसरे के ब्रांड से संबंध नहीं। अभिषेक लोढ़ा के पास लोढ़ा, लोढ़ा ग्रुप ब्रांड नाम होंगे। अभिनंदन लोढा के पास HoABL नाम से ब्रांड होगा।
फोकस में HDFC बैंक (GREEN)
Goldman Sachs की खरीदारी की राय दी है और टार्गेट 2087 रुपये तय किया। HDFC बैंक का सेविंग पर ब्याज 25bps घटकर 2.75% पर रहा जबकि बैंक ने जून 2020 के बाद पहली बार सेविंग पर ब्याज घटाया। RBI के accommodative रुख के बाद सिस्टम में नकदी बढ़ेगी। HDFC बैंक का फैसला डिपॉजिट को लेकर उसके भरोसे को बताता है। सेविंग पर ब्याज घटाने से मार्जिन पर दबाव कम होगा।
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंकिंग सबसे मजबूत सेक्टर नजर आ रहे है शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। 50 DMA के सपोर्ट से खरीदारी रही। शुक्रवार को 20 DEMA के ऊपर बंद हुआ। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। वायदा में मजबूत लॉन्ग सौदे बने।
अनुज सिंघल KOTAK MAHINDRA BANK के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि बैंकिंग सेक्टर के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। शुक्रवार का प्राइस एक्शन शानदार रहा। साढ़े तीन साल के चैनल की ओर शेयर बढ़ा। शेयर नए शिखर के जोन में पहुंच रहा है। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। वायदा में लॉन्ग सौदे बने।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।