Sensex-Nifty flat start: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में काफी सुस्ती दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट शुरुआत हुई है। निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स में आधे फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 954.38 करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही महज 954.38 करोड़ रुपये बढ़ी है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 81,352.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,857.95 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,355.84 और निफ्टी 24,836.10 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 954 करोड़ रुपये का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,59,92,194.83 करोड़ रुपये था। आज यानी 30 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,59,93,149.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी महज 954.38 करोड़ रुपये बढ़ी है।
Sensex के 29 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 15 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एनटीपीसी, पावरग्रिड और एचयूएल में है। वहीं दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और एलएंडटी में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
175 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 2595 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1610 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 827 में गिरावट का रुझान है और 158 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 175 शेयर एक साल के हाई और 6 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 147 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 39 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।