Get App

Sensex-Nifty की फ्लैट शुरुआत, बुल-बेयर की रस्साकसी में निवेशकों ने गंवाए ₹2500 करोड़

Sensex-Nifty opens flat: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में फीका रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगभग फ्लैट खुले हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.5 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.5 हजार करोड़ रुपये घट गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 9:30 AM
Sensex-Nifty की फ्लैट शुरुआत, बुल-बेयर की रस्साकसी में निवेशकों ने गंवाए ₹2500 करोड़
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,785.56 और निफ्टी 25,052.35 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty opens flat: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में फीका रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगभग फ्लैट खुले हैं। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स में हल्का उतार-चढ़ाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मिला-जुला रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.5 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत मार्केट खुलते ही 2.5 हजार करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 74.79 प्वाइंट्स यानी 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 81,710.77 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 32.30 प्वाइंट्स यानी 0.13 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 25,020.05 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,785.56 और निफ्टी 25,052.35 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 2.5 हजार करोड़ रुपये की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 28 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,63,03,355.13 करोड़ रुपये था। आज यानी 29 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,63,00,847.00 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 2,508.13 करोड़ रुपये घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें