Get App

Sensex-Nifty की फ्लैट शुरुआत, बुल और बेयर की रस्साकसी में डूबे सिर्फ ₹121.61 करोड़

Sensex-Nifty Flat Starts: वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट है। ओवरऑल बात करें तो बुल और बेयर की इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप महज 121.61 करोड़ रुपये कम हुआ है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 121.61 करोड़ रुपये घट गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 9:38 AM
Sensex-Nifty की फ्लैट शुरुआत, बुल और बेयर की रस्साकसी में डूबे सिर्फ ₹121.61 करोड़
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,802.86 और निफ्टी 24,698.85 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Flat Starts: वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट है। निफ्टी के सेक्टर्स में मिला-जुला रुझान है। मिडकैप में हल्की बिकवाली है तो स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो बुल और बेयर की इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप महज 121.61 करोड़ रुपये कम हुआ है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 121.61 करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 66.33 प्वाइंट्स यानी 0.08 फीसदी की फिसलन के साथ 80736.53 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 26.45 प्वाइंट्स यानी 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 24672.40 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,802.86 और निफ्टी 24,698.85 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 121.61 करोड़ रुपये की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,56,86,099.35 करोड़ रुपये था। आज यानी 21 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,56,85,977.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 121.61 करोड़ रुपये घटी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें