ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद पर चढ़े Sensex-Nifty, निवेशकों की दौलत में ₹3.93 लाख करोड़ का इजाफा

Stock Market Opening Bell: अमेरिकी फेड सितंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, इस उम्मीद में अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में बढ़त रही। हालांकि एशियाई मार्केट में मिला-जुला रुझान है। घरेलू मार्केट में सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 9:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,905.30 और निफ्टी 24,770.20 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: अमेरिकी फेड सितंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, इस उम्मीद में अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में बढ़त रही। हालांकि एशियाई मार्केट में मिला-जुला रुझान है। घरेलू मार्केट में रौनक दिख रही है और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी है। फार्मा को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 253.37 प्वाइंट्स यानी 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 81,158.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 78.20 प्वाइंट्स यानी 0.32 फीसदी के उछाल के साथ 24,848.40 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,905.30 और निफ्टी 24,770.20 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 3.93 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 21 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,59,24,230.67 करोड़ रुपये था। आज यानी 22 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,60,80,590.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,56,360.16 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 23 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 23 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी इंफोसिस, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील में है। वहीं दूसरी तरफ पावरग्रिड, एमएंडएम और एनटीपीसी में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1

146 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2641 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1957 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 553 में गिरावट का रुझान है और 131 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 146 शेयर एक साल के हाई और 6 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 113 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 36 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।