Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उठा-पटक दिख रही है। लगातार छह दिनों से निफ्टी 25 हजार के पार नई ऊंचाई पर बंद हो रहा था और आज भी इसमें तेजी का रुझान है। हालांकि आज मार्केट पर बेयर्स दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और सेक्टरवाइज निफ्टी के इंडेक्स में मिला-जुला रुझान है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 58.2 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 58.2 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है।
