Sensex फिर 80000 के पार, Nifty ने भरी हुंकार, 10 सेकंड में निवेशकों पर बरसे ₹2 लाख करोड़

Sensex-Nifty Opens Green: वैश्विक मार्केट से मजबूत रुझानों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में खरीदारी का जोरदार रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में आधे फीसदी से अधिक तेजी है। सेंसेक्स एक बार फिर 80 हजार के पार और निफ्टी 50 भी 24350 के पार चला गया। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं

अपडेटेड Apr 23, 2025 पर 9:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले यानी मंगलवार 22 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 187.09 प्वाइंट्स यानी 0.24% उछलकर 79595.59 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.17% यानी 41.70 प्वाइंट्स चढ़कर 24167.25 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Opens Green: वैश्विक मार्केट से मजबूत रुझानों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में खरीदारी का जोरदार रुझान है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में आधे फीसदी से अधिक तेजी है। सेंसेक्स एक बार फिर 80 हजार के पार और निफ्टी 50 भी 24350 के पार चला गया। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 435.96 प्वाइंट्स यानी 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 80031.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 120.70 प्वाइंट्स यानी 0.50 फीसदी के उछाल के साथ 24287.95 पर है। सेंसेक्स एक बार फिर 80 हजार के पार चला गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 80,254.55 और निफ्टी 50 भी उछलकर 24,359.30 पर चला गया था। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।

निवेशकों की दौलत में 2.47 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 अप्रैल 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,27,37,717.23 करोड़ रुपये था। आज यानी 23 अप्रैल 2025 को मार्केट खुलते ही यह 4,29,85,241.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 247,523.92 करोड़ रुपये बढ़ गई है। इस प्रकार सात कारोबारी दिनों में निवेशकों की दौलत 36,02,907.93 करोड़ रुपये बढ़ी है। 9 अप्रैल को मार्केट की क्लोजिंग पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3,93,82,333.22 करोड़ रुपये था।

Sensex के 27 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 27 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एचसीएल, टेकएम और इंफोसिस में है। वहीं दूसरी तरफ कोटक बैंक, आईटीसी और बजाज फाइनेंस में ही आज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1

33 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2736 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2002 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 624 में गिरावट का रुझान है और 110 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 33 शेयर एक साल के हाई और 8 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 102 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 33 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse data

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।