₹2.50 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex-Nifty में भारी गिरावट, सिर्फ दो सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन

Sensex-Nifty Starts Red: एशियाई मार्केट में भारी बिकवाली के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ खुले लेकिन फिर निगेटिव सेंटिमेंट में गिरावट बढ़ी और सेंसेक्स 80800 तो निफ्टी 50 भी 24550 के नीचे आ गया। सिर्फ दो सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं

अपडेटेड May 22, 2025 पर 9:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुधवार 21 मई को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 410.19 प्वाइंट्स यानी 0.51% की तेजी के साथ 81596.63 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.52% यानी 129.55 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24813.45 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Starts Red: एशियाई मार्केट में भारी बिकवाली के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ खुले लेकिन फिर निगेटिव सेंटिमेंट में गिरावट बढ़ी और सेंसेक्स 80800 तो निफ्टी 50 भी 24550 के नीचे आ गया। सिर्फ दो सेक्टर्स- मेटल और पीएसयू बैंक के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं, लेकिन इनमें भी तेजी मामूली ही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का भारी दबाव है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.50 लाख करोड़ रुपये गिर गया है यानी निवेशकों की दौलत 2.50 लाख करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 836.93 प्वाइंट्स यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 80759.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 262.75 प्वाइंट्स यानी 1.06 फीसदी की फिसलन के साथ 24550.70 पर है।

निवेशकों की दौलत में 2.50 लाख करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 21 मई 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,41,18,928.80 करोड़ रुपये था। आज यानी 22 मई 2025 को मार्केट खुलने के थोड़ी ही देर में यह 4,38,68,814.48 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 2,50,114.32 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के सिर्फ 3 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ तीन स्टॉक-इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील ही ग्रीन जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट पावरग्रिड, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

25 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2554 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1068 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1336 में गिरावट का रुझान है और 150 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 25 शेयर एक साल के हाई और 12 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 39 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 35 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।