SGX Nifty से मिल रहे संकेतों से लगता है कि भारतीय बाजारों की शुरुआत आज सपाट होगी। वहीं, कल के कारोबार पर नजर डालें तो Sensex 847 अंक बढ़कर 60747 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 242 अंक बढ़कर 18101 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया था। निफ्टी ने कल 17750 के साथ ही 18000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर मजबूत सपोर्ट हासिल किया था। अब निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17981 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17933 और 17854 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18138 फिर 18186 और 18265 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
