SGX NIFTY से मिल रहे संकेतों से लगता है कि आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। क्रेडिट पॉलिसी मीटिंग से पहले निक्केई करीब डेढ़ परसेंट ऊपर नजर आ रहा है। SGX NIFTY में भी हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं सोमवार यानी 16 जनवरी को BSE Sensex 168 अंक गिरकर 60093 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty50 इंडेक्स 62 अंक गिरकर 17895 के स्तर पर बंद हुआ।
