बाजार के करेक्शन से घबराने की जरुरत नहीं, अगली दिवाली तक बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में बनेगा अच्छा पैसा

विकास का कहना है कि पिछले 3 साल से बाजार में अच्छा पैसा बना है। बाजार के करेक्शन से घबराने की जरुरत नहीं है। बड़ी तेजी के बाद बाजार में अक्सर करेक्शन दिखता है। भारत की ग्रोथ स्टोरी बरकरार है। इसमें कुछ नहीं बदला है

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
विकास खेमानी ने कहा कि इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग से इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा। हमारी इकोनॉमी मजबूत है। इकोनॉमी में किसी बड़े स्लोडाउन की आशंका नहीं है

मार्केट फंडामेंटल पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट (Carnelian Asset Management) के फाउंडर विकास खेमानी जो कि कैपिटल मार्केट में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं। विकास 17 वर्षों तक एडेलवाइज से भी जुड़े रहे। आइये उनसे समझते हैं कि उन्हें बाजार का टेक्सचर कैसा लगा रहा है। लेकिन पहले बाजार पर डाल लेते हैं एक नजर। आज बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बैंकिंग शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी 400 अंक से ज्यादा फिसल गया है। निफ्टी में भी हल्की कमजोरी। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। उधर वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 5 फीसदी उछला है।

बाजार पर विकास खेमानी की राय

विकास का कहना है कि पिछले 3 साल से बाजार में अच्छा पैसा बना है। बाजार के करेक्शन से घबराने की जरुरत नहीं है। बड़ी तेजी के बाद बाजार में अक्सर करेक्शन दिखता है। भारत की ग्रोथ स्टोरी बरकरार है। इसमें कुछ नहीं बदला है। मैन्युफैक्चरिंग काफी बड़ा सेक्टर है। डिफेंस, केमिकल, ऑटो सारे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग के तहत ही आते हैं। इन सेक्टरों में चुनिंदा शेयरों में निवेश के अच्छे मौके हैं।


मौजूदा स्तरों पर बैंकिंग सेक्टर अच्छा

विकास की सलाह है कि न्यू एज टेक कंपनियों के बिजनेस समझकर ही निवेश करें। मौजूदा स्तरों पर बैंकिंग सेक्टर अच्छा लग रहा है। बैंकिंग सेक्टर में डिपॉजिट ग्रोथ की चिंता धीरे-धीरे घट सकती है। इकोनॉमिक ग्रोथ से बैंकिंग सेक्टर को फायदा होगा। अगली दिवाली तक बैंकिंग और फाइनेंस अच्छा करेंगे। बड़े सरकारी और निजी बैंक आगे अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

Trading Plan: क्या निफ्टी के लिए 24500 के पार जाना होगा मुश्किल, बैंक निफ्टी के लिए 52600 का स्तर बनेगा बड़ी चुनौती?

इकोनॉमी में किसी बड़े स्लोडाउन की आशंका नहीं

विकास खेमानी ने आगे कहा कि इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग से इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा। हमारी इकोनॉमी मजबूत है। इकोनॉमी में किसी बड़े स्लोडाउन की आशंका नहीं है। देश में कंजम्प्शन भी खराब नहीं है। आगे इंफ्रा,मैन्युफैक्चरिंग और खपत वाले शेयरों में तेजी नजर आ सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।