Stock Market on Budget Day: शनिवार को पड़ रहा बजट का दिन, क्या स्टॉक मार्केट खुला रहेगा?

Stock Market on Budget Day: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अगले साल लगातार आठवीं बार बजट पेश करेंगी। अगले साल बजट शनिवार 1 फरवरी को पेश होगा। अब जिस दिन का ट्रेडर्स को साल भर इंतजार रहता है, वह छुट्टी के दिन पड़ रहा है, ऐसे में वे परेशान हैं कि क्या यह मौका चूक जाएगा। पहली बार बजट शनिवार को नहीं पेश होगा। जानिए इससे पहले क्या मार्केट खुले थे? और इस बार क्या खुलेगा?

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 9:10 PM
Story continues below Advertisement
बीएसई और एनएसई शनिवार यानी छुट्टी का दिन होने के बावजूद बजट के चलते 1 फरवरी 2025 को स्टॉक मार्केट खोलने के लिए बातचीत करेंगे।

Stock Market on Budget Day: जिस दिन देश का आम बजट पेश होता है, मार्केट में काफी वोलैटिलिटी रहती है और ट्रे़डर्स इस दिन के लिए खास स्ट्रैटेजी तैयार करते हैं। ट्रेडर्स के लिए यह तगड़ा मुनाफा बनाने वाला दिन होता है। हालांकि अगले साल जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश करेंगी, तो वह शनिवार का दिन होगा। ऐसे में ट्रेडर्स के पास से कमाई का एक बड़ा मौका चूक सकता है। हालांकि अब सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि एक्सचेंज बीएसई और एनएसई शनिवार यानी छुट्टी का दिन होने के बावजूद बजट के चलते 1 फरवरी 2025 को स्टॉक मार्केट खोलने के लिए बातचीत करेंगे। इसकी टाइमिंग में आम दिनों की ही तरह होगी यानी कि सुबह से शाम तक।

पहले भी Budget के चलते छुट्टी के दिन खुले हैं स्टॉक मार्केट

अगले साल बजट पेश होने के दिन शनिवार के चलते छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में निवेशकों को बजट जैसे खास दिन ट्रेडिंग का मौका देने के लिए स्टॉक मार्केट खोलने पर विचार हो सकता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं होगा बल्कि इससे पहले भी यह हो चुका है। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को बजट पेश होने के दिन शनिवार था और उस दिन स्टॉक मार्केट में कारोबार हुआ था।


लगातार 8वीं बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अगले साल लगातार आठवीं बार बजट पेश करेंगी। बजट सरकार की कमाई और खर्चों का सालाना खाका होता है। इसमें नई वित्तीय योजनाओं के बारे में ऐलान किया जाता है जिसे अगले वित्त वर्ष से लागू करना होता है। इसे हर साल अगले वित्त वर्ष के लिए पेश किया जाता है लेकिन चुनावी वर्ष में इसे दो बार पेश किया जाता है। चुनावी वर्ष में फरवरी में इसे कुछ ही महीने के लिए अंतरिम बजट के तौर पर पेश किया जाता है और फिर अगली सरकार के गठन के बाद फिर पूर्ण बजट पेश किया जाता है।

IPO News: आईपीओ मार्केट में बहार, दिसंबर में 17 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड, ये है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।