आईटी शेयरों के दम पर Nifty रिकॉर्ड हाई पर, Sensex में उछाल, निवेशकों पर बरसे ₹1.71 लाख करोड़

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी तेजी दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ग्रीन जोन में हैं। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jun 21, 2024 पर 10:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 77,478.93 और निफ्टी 23,567.00 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी तेजी दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ग्रीन जोन में हैं। आईटी शेयरों की तेजी के दम पर 23,667.10 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक मजबूत है। बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों को छोड़ निफ्टी के बाकी सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन जोन में हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी हो रही है। इन सबके चलते आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.71 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 148.28 प्वाइंट्स यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 77,627.21 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 48.35 प्वाइंट्स यानी 0.10 फीसदी के उछाल के साथ 23,615.35 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 77,478.93 और निफ्टी 23,567.00 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.71 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 जून 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,35,74,710.99 करोड़ रुपये था। आज यानी 21 जून 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,37,45,846.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,71,135.53 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 19 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 19 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल में है। वहीं दूसरी तरफ टाटा स्टील, एचयूएल और कोटक बैंक में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 4

128 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2437 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1854 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 484 में गिरावट का रुझान है और 99 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 128 शेयर एक साल के हाई और 1 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 85 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 22 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 5

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।