Get App

Stock Market Opening Bell: ₹1.68 लाख करोड़ बढ़ी दौलत, Sensex-Nifty ग्रीन, इन शेयरों ने दिखाया दम

Stock Market Opening Bell: अधिकतर मार्केट में हरियाली के बीच घरेलू मार्केट में भी रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का रुझान है। आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 9:26 AM
Stock Market Opening Bell: ₹1.68 लाख करोड़ बढ़ी दौलत, Sensex-Nifty ग्रीन, इन शेयरों ने दिखाया दम
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 77,341.08 और निफ्टी 23,537.85 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: अधिकतर मार्केट में हरियाली के बीच घरेलू मार्केट में भी रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों को छोड़ बाकी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी का रुझान दिख रहा है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 169.91 प्वाइंट्स यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 77,510.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 43.50 प्वाइंट्स यानी 0.18 फीसदी के उछाल के साथ 23,581.35 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 77,341.08 और निफ्टी 23,537.85 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.68 लाख करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 24 जून 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,35,60,405.37 करोड़ रुपये था। आज यानी 25 जून 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,37,28,607.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,68,202.26 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें