Stock Market on Budget Day: बजट के दिन Sensex-Nifty की ग्रीन शुरुआत, निवेशकों पर बरसे ₹1.62 लाख करोड़

Stock Market on Budget Day: वित्त वर्ष 2024-25 के बजट के दिन आज वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.62 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.62 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jul 23, 2024 पर 9:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,502.08 और निफ्टी 24,509.25 पर बंद हुआ था।

Stock Market on Budget Day:  वित्त वर्ष 2024-25 के बजट के दिन आज वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.62 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.62 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 171.24 प्वाइंट्स यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 80,673.32 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 46.70 प्वाइंट्स यानी 0.19 फीसदी के उछाल के साथ 24,555.95 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,502.08 और निफ्टी 24,509.25 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.62 लाख करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,48,32,227.50 करोड़ रुपये था। आज यानी 23 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,49,95,082.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,62,855.16 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 25 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 25ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक, एमएंडएम और एचयूएल में है। वहीं दूसरी तरफ एचसीएल, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 6

56 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2472 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1645 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 682 में गिरावट का रुझान है और 145 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 56 शेयर एक साल के हाई और 7 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 74 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 44 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 5

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।