Sensex-Nifty at Record High: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी है। दोनों ही इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं और पीएसयू बैंक का निफ्टी इंडेक्स तो डेढ़ फीसदी से अधि उछल गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 3.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
