Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट में हाहाकार का असर घरेलू मार्केट पर भी दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली का तेज दबाव है। निफ्टी 22400 और सेंसेक्स 73700 के नीचे आ गया। स्मॉलकैप शेयर तो मार्केट संभालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मिडकैप औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। ओवरऑल बात करें तो निफ्टी के सिर्फ मेटल और मीडिया सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। इन सब वजहों को मिलाकर आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 80 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 80 हजार करोड़ रुपये घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 267.89 प्वाइंट्स यानी 0.36 फीसदी की फिसलन के साथ 73636.02 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 81.90 प्वाइंट्स यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 22371.40 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 73636.02 और निफ्टी 22371.40 पर बंद हुआ था।
