आजादी के समय रोज की जरुरत की चीजों के दाम पैसे में हुआ करते थे। एक रुपये में घर की जरूरत का काफी सामान आ जाता था, लेकिन आज उसी सामान के लिए कई रुपये खर्च करने पड़ते हैं। 1947 से 2026 तक कीमतों में आए इस बड़े बदलाव को देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि इन 79 वर्षों में भारत की इकोनॉमी, मार्केट और लोगों की जिंदगी कितनी बदल गई है। उस समय के कम दाम आज के समय में किसी को भी हैरान कर देते हैं।
