Get App

Stock Market Outlook: अगले हफ्ते बाजार में तेजी रहेगी या गिरावट, RBI पॉलिसी समेत ये 10 फैक्टर करेंगे तय

Stock Market Outlook: अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार पर RBI की ब्याज दर नीति, GDP डेटा, मानसून अनुमान और वैश्विक आर्थिक संकेतक असर डालेंगे। रेट कट उम्मीद से बैंक और ऑटो सेक्टर में हलचल मुमकिन है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि 2 जून से शुरू हो रहे हफ्ते में बाजार का मिजाज कैसा रह सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 01, 2025 पर 6:20 PM
Stock Market Outlook: अगले हफ्ते बाजार में तेजी रहेगी या गिरावट, RBI पॉलिसी समेत ये 10 फैक्टर करेंगे तय
अगले हफ्ते बाजार की नजर RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के ब्याज दर फैसले पर रहेगी, जो 6 जून को आएगा।

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार 30 मई को खत्म सप्ताह में लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातार दूसरा हफ्ता था, जब बाजार में गिरावट दिखी। इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव और सीमित दायरे में ट्रेडिंग देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में भी कमजोरी रही और कोई बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर नहीं दिखा। इसके चलते निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ।

हालांकि, अगले सोमवार यानी 2 जून से शुरू हो रहे हफ्ते में बाजार के लिए कई पॉजिटिव ट्रिगर दिख रहे हैं। RBI लगातार तीसरी MPC में ब्याज दर में कटौती कर सकता है, महंगाई दर में नरमी आई है, बेहतर मानसून का अनुमान है और चौथी तिमाही (Q4FY25) का GDP डेटा उम्मीद से बेहतर रहा। साथ ही, रविवार को ऑटो कंपनियों मंथली सेल्स रिपोर्ट भी आई है।

एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार रेंजबाउंड लेकिन पॉजिटिव टोन के साथ ट्रेड कर सकता है, जहां गिरावट पर खरीदारी (buy-on-dips) की रणनीति अपनाई जा सकती है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक, "RBI की दर कटौती की उम्मीद के बीच ब्याज दरों पर निर्भर सेक्टर, खासकर PSU बैंक, फोकस में रहेंगे। इसके अलावा, ऑटो सेक्टर में कंपनियों की मासिक सेल्स और वॉल्यूम डेटा सेक्टर-स्पेसिफिक मूव्स ला सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें