Get App

Stock Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रहेगी या गिरावट, ये 10 बड़े फैक्टर करेंगे तय

Stock Market Outlook: भारत-पाकिस्तान तनाव, कंपनियों के तिमाही नतीजे और महंगाई के आंकड़े जैसे 10 फैक्टर इस हफ्ते शेयर बाजार के मूड को तय करेंगे। FII और घरेलू निवेशकों की खरीदारी, और निफ्टी का तकनीकी चार्ट भी बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 11, 2025 पर 10:05 PM
Stock Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रहेगी या गिरावट, ये 10 बड़े फैक्टर करेंगे तय
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार की नजर अमेरिका और चीन के बीच संभावित व्यापार समझौते पर रहेगी।

Stock Market Outlook: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव ने बीते सप्ताह (9 मई को समाप्त) मार्केट सेंटिमेंट को कमजोर किया। हालांकि, युद्ध की आशंका कम होने की उम्मीद में नुकसान सीमित रहा। सप्ताह के अंत में बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट सिर्फ 1.1% तक सीमित रही।

बीते चार सप्ताह से FII की लगातार खरीद, अप्रैल में रिकॉर्ड GST कलेक्शन, डॉलर में नरमी और तेल की स्थिर कीमतों ने बाजार को सपोर्ट दिया। एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार अब कुछ समय के लिए समेकन (consolidation) की स्थिति में रह सकता है।

Geojit Investments के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, “बाजार की नजर अब भारत और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों (CPI, WPI) पर होगी। आम सहमति है कि महंगाई में नरमी देखने को मिल सकती है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत-पाकिस्तान के बीच का भू-राजनीतिक तनाव निकट भविष्य में चिंता का विषय बना रहेगा।

आइए जानते हैं कि उन 10 बड़े फैक्टर के बारे में, जो बाजार की दशा और दिशा को तय करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें