IT Sector का दम, Sensex में 579 अंकों का उछाल, Nifty भी 24,194 पर बंद, निवेशकों पर ₹3 लाख करोड़ की बारिश

Stock Market Rally: जुलाई सीरीज में सेंसेक्स की पहली वीकली एक्सपायरी को मार्केट में आज अच्छी रौनक दिखी और सेंसेक्स-निफ्टी आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए। पीएसयू बैंकिंग को छोड़कर अधिकतर सेक्टर्स में रौनक रही और आईटी सेक्टर ने शानदार वापसी की। निवेशकों की दौलत में आज ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। चेक करें कि दिन भर मार्केट में कैसा हाल रहा

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Sensex-Nifty Closes Green: आईटी सेक्टर की जोरदार रौनक और कच्चे तेल की गिरावट ने मार्केट में आज शानदार रौनक बिखेरी। इंट्रा-डे में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) 600 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गया था तो निफ्टी भी 24200 के एकदम करीब पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी अच्छा माहौल दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ा अधिक ही। निफ्टी मिडकैप 100 आज आधा फीसदी मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 और अधिक ऊपर भागते हुए 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेक्टरवाइज मार्केट को आज आईटी सेक्टर से सबसे तगड़ा सपोर्ट मिला जिसका निफ्टी इंडेक्स करीब 5% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज यह शानदार तरीके से संभला और सेंसेक्स-निफ्टी के टॉप-4 गेनर्स इसी सेक्टर के हैं। इसे ऑटो और रियल्टी सेक्टर से अच्छा सपोर्ट मिला जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक मजबूत हुए। हालांकि दूसरी तरफ पीएसयू बैंक के निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी की गिरावट रही तो निफ्टी प्राइवेट बैंक फ्लैट रहा। ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 579.48 प्वाइंट्स यानी 0.75% की बढ़त के साथ 77,502.12 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 169.85 प्वाइंट्स यानी 0.71% के उछाल के साथ 24,175.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 656.29 प्वाइंट्स चढ़कर 77,578.93 और निफ्टी 50 भी 188.70 प्वाइंट्स उछलकर 24,194.55 तक पहुंचा था।


₹3.80 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 1 जुलाई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,75,94,327.34 करोड़ था। आज यानी 2 जुलाई 2026 को यह बढ़कर ₹4,79,75,207.12 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹3,80,879.78 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 23 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 23 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएलटेक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट एलएंडटी, मारुति और एक्सिस बैंक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 13

164 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4458 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2536 शेयर आज मजबूत हुए तो 1740 में गिरावट रही जबकि 182 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 164 शेयर एक साल के हाई और 76 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 123

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।